
मुंबई । मुंबई सिटी एफसी ने कहा है कि मिडफील्डर विनीत राय 2022-23 सत्र के अंत तक उनके साथ ही बने रहेंगे। सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल की उनकी साथी टीम ओडिशा एफसी से विनीत को उधार पर आगामी सत्र के लिए लिया है। विनीत 2022 में उधार पर ओडिश एफसी से मुंबई सिटी एफसी से जुड़े थे। उन्होंने 2021-22 आईएसएल सत्र में मुंबई सिटी एफसी की ओर से 10 मैच खेले हैं।
वह 2022
एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण में मुंबई सिटी एफसी के दूसरे स्थान पर रहने के दौरान भी टीम का हिस्सा बने हुए थे। उन्होंने ग्रुप चरण के छह में से पांच मैच में टीम की ओर से खेला है। राय ने 2016
में अपने आईएसएल करियर की शुरुआत के बाद से ही अब तक केरल ब्लास्टर्स, दिल्ली डाइनामोज और ओडिशा एफसी की ओर से खेला है।