कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से मिलिंद सोमन का फर्स्ट लुक रिवील

Updated on 25-08-2022 06:11 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्दी ही फिल्म इमरजेंसी (Emergency) में नजर आएंगी। फिल्म के लिए कंगना की तैयारी जोर शोर से जारी है और फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (former Prime Minister of India Indira Gandhi) के किरदार में नजर आएंगी। कंगना के किरदार के बाद बाकी किरदारों के लुक भी धीरे धीरे रिवील हो रहे हैं। ऐसे में अब मिलिंद सोमन (Milind Soman) के किरदार और लुक से पर्दा उठ गया है। फिल्म इमरजेंसी में सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के किरदार में मिलिंद सोमन नजर आएंगे और सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद रहा है।

सैम मानेकशॉ बने मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने किरदार की जानकारी दी है। मिलिंद ने सैम मानकेशॉ के किरदार में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और वो इस किरदार में बखूबी जच रहे हैं। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी मिलिंद के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मिलिंद को ऐसे किरदार में देखना वाकई बेहतरीन होगा


 इमरजेंसी के बाकी किरदार

याद दिला दें कि अभी तक इमरजेंसी के प्रमुख किरदारों के खुलासे हो चुके हैं। फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रनौत, जयप्रकाश नारायण के किरदार में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजयेपी के किरदार में श्रेयस तलपड़े, पुपुल जयकर के किरदार में महिमा चौधरी और सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद सोमन नजर आएंगे। याद दिला दें कि कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म धाकड़ थी, जो बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

कंगना क्यों कर रही हैं डायरेक्शन
कंगना रनौत ने बताया था कि आखिर वो क्यों खुद फिल्म इमरजेंसी को डायरेक्ट कर रही हैं। पीटीआई- भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत ने कहा, 'मेरे निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका: क्वीन ऑफ झांसी' को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिला था। तब से मैं एक फिल्म निर्देशित करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन मेरे पास कई एक्टिंग असाइनमेंट पेंडिंग पड़े हुए थे। मुझे लगता है कि मैं लोगों की नब्ज पहचानती हूं। मुझे लगता है कि ऑडियंस को ऐसा कुछ चाहिए जो उन्हें मानसिक रूप से जागरुक कर सके।'

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.