जम्मू-कश्मीर के डोडा में मिनी बस खाई में गिरा:21 लोग सवार थे; 5 की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल

Updated on 15-07-2025 11:39 AM

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनी बस के खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जगह से चार शव बरामद किए गए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) ने बताया कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। कई घायलों की हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार को डोडा-बराथ रोड पर पोंडा इलाके हुआ। मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने की खबर है। बस में 21 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

2 महीने पहले पुंछ में बस खाई में गिरी थी, 6 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में 6 मई को एक पैसेंजर बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 45 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को GMC राजौरी रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, बस मेंढर की ओर जा रही थी तभी खोड़ धारा के पास ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया। खबर लगते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

4 मई को सेना की गाड़ी हादसे की शिकार हुई थी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना की गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई थी।

मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई थी। सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई।

10 अप्रैल को भी हुआ था हादसा

इससे पहले 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के इलाके में एक टाटा सूमो वाहन सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई थी, जिसमें सात महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, गा जेके03सी-5203 नियंत्रण खो बैठा था और लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 28 July 2026
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में "स्टेनलेस स्टील…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
Advt.