धर्मगुरू दलाई लामा के 87वें जन्मदिन की तैयारियों में जुटा मिनी ल्हासा

Updated on 05-07-2022 07:11 PM

 मिली ल्हासा के नाम से विख्यात मैकलोड़गंज में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के 87वें जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह जुलाई को धर्मगुरू दलाई लामा का जन्मदिन है, जिसे लेकर निर्वासित तिब्बती सरकार सहित दलाई लामा ट्रस्ट द्वारा इस खास मौके पर हर तरह से तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। छह जुलाई को धर्मगुुरु का 87वां जन्मदिन है, जिसे लेकर मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखंग में सुबह 10 बजे सेे कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम में इस बार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। वहीं निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। धर्मगुरू के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जिनमें गद्दी, नेपाली, लद्दाखी डांस संग स्कूली छात्र भी रंग जमाएंगे।

14वें दलाईलामा तेंजिन ग्यातसो छह जुलाई को 87 साल के होने जा रहे हैं। दुनिया भर में उनके अनुयायी बौद्ध धर्मगुरु महामहिम दलाईलामा के जन्मदिन को मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार के ब्राॅडकास्टिंग अधिकारी तेंजिन लक्ष्य ने बताया कि मैकलोड़गंज में दलाईलामा मंदिर यानि चुगलाखंग मठ में होने वाले खास कार्यक्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों को धाम में भारतीय खाने समेत हर तरह के व्यंजन होंगे।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा जो दो घंटे का होगा। इसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। इसके अलावा तिब्बती संसद के अध्यक्ष भी अपने विचार रखेंगे। इसके बीच में विभिन्न सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें गद्दी दल नृत्य की प्रस्तुति देगा। तिब्बती, नेपाली और लद्दाखी नृत्य की प्रस्तुति भी सांस्कृतिक दल देंगे। वहीं स्कूली छात्रों की प्रस्तुतियों के लिए भी समय रखा गया है।

गौर रहे कि छह जुलाई 1935 को दलाईलामा का जन्म उत्तरी तिब्बत के अमदो नामक स्थान पर एक किसान परिवार में हुआ था। महज 23 साल की उम्र में बौद्ध दर्शन में पीएचडी करने वाले तेंजिन ग्यात्सो साल 1959 में ल्हासा में तिब्बती आंदोलन का दमन होने के बाद निर्वासन को मजबूर हो गए। वह भारत आ गए हैं। उन्हें यहां 63 साल हो गए हैं। दुनिया में शांति का प्रतीक महामहिम दलाईलामा खुद को भारत का बेटा कहते हैं।

उधर दलाईलामा के जन्मदिन को लेकर मैकलोड़गंज शहर में हर कोई अपने अपने तरीके से तैयारी कर रहा है। दुनिया भर से उनके अनुयायी यहां पहुंचते हैं। इस दौरान होटलों में आक्यूपेंसी भी बढ़ती है। इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी छह जुलाई को मैकलोड़गंज में होंगे। ऐसे में यहां वीवीआईपी मूवमेंट भी खूब रहने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.