अशोक गहलोत पर लगाया मंत्री सुमित गोदारा ने गंभीर आरोप, SIR और फोन टैपिंग के मुद्दे पर उलझी राजस्थान की राजनीति

Updated on 16-01-2026 12:35 PM
यपुर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR प्रक्रिया को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में काम जारी है। इसी बीच राजस्थान की सियासत में नया उबाल आ गया है। दरअसल, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दो पोस्ट किए थे। इसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर 'लोकतंत्र की हत्या करने' के आरोप लगाए थे, इसके बाद सियासी पारा पर उफान पर है।

जानिए क्या लिखा था गहलोत ने

बता दें कि 15 जनवरी 2026 को अशोक गहलोत ने 2 एक्स पोस्ट कर यह दावा किया था कि अनजान व्यक्तियों द्वारा फॉर्म-7 भरकर कांग्रेस समर्थकों के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि BLOs पर दबाव डाला जा रहा है और इनकार करने वाले अधिकारियों को तबादलों की धमकी दी जा रही है।
गहलोत ने आगे लिखा कि उनके खुद के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में भी ऐसी कोशिशें हुई हैं। गहलोत ने अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि'सरकारें आती-जाती रहती हैं, नियम विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई होगी।

मंत्री गोदारा ने किया पलटवार

इस पर अब कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने पटलवार किया है। गोदारा ने गहलोत को उनके ओएसडी (OSD) के पुराने आरोपों की याद दिलाते हुए संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का मुद्दा उठाया है। आज सुबह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने अशोक गहलोत के बयानों पर जवाबी हमला किया। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.