मोदी सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक सुरक्षित, उनके खिलाफ घृणा बढ़ने का विमर्श फिजूल : लालपुरा

Updated on 14-09-2021 11:01 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश के अल्पसंख्यक 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह विमर्श फिजूल है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा से संबंधित घटनाएं बढ़ी हैं। 
पिछले सप्ताह आयोग के प्रमुख नियुक्त किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी लालपुरा ने कहा इस ‘गलत विमर्श’ को खत्म करने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी कि अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने साक्षात्कार में कहा हम उस समय अलीगढ़ में दंगों के बारे में सुनते थे जब भाजपा सरकार नहीं थी। हम दूसरी जगहों पर भी दंगों के बारे में सुना करते थे जहां भाजपा की सरकारें नहीं थीं। 
उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक पद पर बैठा हूं और जब हम आंकड़ों को देखते हैं तो पता चलता है कि दंगे, हत्या और माब लिंचिंग (पीट-पीटकर मार डालने) की घटनाओं में कमी आई है। लालपुरा के मुताबिक, घटनाएं हुई हैं और हो रही हैं, इसीलिए इस आयोग की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा यह विमर्श गलत है कि मौजूदा सरकार में लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। लालपुरा ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की पिटाई की कुछ घटनाओं को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। लालपुरा ने कहा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखा जाए और कोई अन्याय नहीं हो। साथ ही, मुझे यह भी देखना होगा कि लोगों के बीच गलत विमर्श न पैदा हो। हम सभी भारतीय हैं और हमको मिलकर देश का विकास, लोगों की सुरक्षा और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.