अमेरिका में भी एमआई का कमाल, सुपर किंग्स को पटखनी देकर फाइनल में की एंट्री, फिर बनेंगे चैंपियन

Updated on 29-07-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में इस समय आईपीएल की तरह ही मेजर लीग क्रिकेट चल रही है। इस लीग का चैलेंजर मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आईपीएल की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी जब अमेरिका में भिड़ी, तो मैच का रोमांच वैसा ही रहा। दोनों में टक्कर देखने को मिली।लेकिन अंत में बाजी एमआई न्यूयॉर्क ने मार ली। न्यूयॉर्क 6 विकेट से यह मैच जीत गई। टीम की नैया अमेरिका में भी मुंबई इंडियंस के खूंखार टिम डेविड और डेवाल्ड ब्रेविस ने पार लगवाई। वहीं अब इस जीत के साथ न्यूयॉर्क को फाइनल का टिकट भी मिल गया है।

एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।ऐसे में टेक्सास सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टेक्सास के लिए डिवॉन कॉनवे ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। मिलिंद कुमार ने भी 37 रन की अच्छी पारी खेली। न्यूयॉर्क के लिए ट्रेंट बोल्ट 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके अलावा टिम डेविड को भी 2 सफलता मिली। एहसान आदिल और राशिद खान के खाते में भी 1-1 विकेट गया।

19 ओवर में चेज किया 159 रन का टारगेट
159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूयॉर्क की शुरआत इतनी खास नहीं रही। उन्होंने अपने 2 विकेट 50 रन के अंदर-अंदर ही खो दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और टिम डेविड ने मिडिल ऑर्डर में टीम की पारी को बखूबी संभाला और जीत के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया। ब्रेविस ने जहां 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं डेविड ने 4 छक्के जड़कर 20 गेंदों में 33 रन बनाए। इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी के चलते एमआई 19 ओवर में ही मैच जीत गई। टेक्सास की ओर से डैनियल सैम्स, कैल्विन सैवेज और मोहम्मद मोहसिन को 1-1 सफलता मिली। बहरहाल, 31 जुलाई को अब न्यूयॉर्क सिएटल ओर्कास के साथ फाइनल खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.