चूक गए इंडिया पेनल्टी बनी सबसे बड़ी पनौती, जापान की दीवार के सामने बेबस दिखी भारतीय हॉकी टीम

Updated on 05-08-2023 02:41 PM
चेन्नई: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में चीन के खिलाफ 7 गोल दागे थे। टीम को मिली जीत में 6 गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। भारत के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा है कि पेनल्टी कॉर्नर मेजबान टीम की ताकत है और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में वे इसका पूरा इस्तेमाल करेंगे। लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे ही मुकाबले में कहानी पूरी तरह पलट गई।


15 पेनल्टी पर सिर्फ एक गोल

भारतीय टीम के सामने दूसरे मुकाबले में जापान की चुनौती थी। इस मैच में भारत को 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले। इसमें टीम सिर्फ एक पर ही गोल कर पाई। 43वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर भारत के लिए मुकाबले का एकमात्र गोल किया। भारत ने अपने 10वें पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया था। जापान को दो ही पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने एक पर गोल कर दिया।इसकी वजह से भारतीय टीम जापान के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ करवाने में सफल रही।


पेनल्टी कॉर्नर के खिलाफ जापान मजबूत

जापान की टीम पेनल्टी कॉर्नर के खिलाफ काफी मजबूत है। रायकी फुजीशिमा और शोता यामादा ने अपने शरीर की परवाह किए बिना मास्टरक्लास पेश किया। इन दोनों ने भारत के ड्रैग फ्लिकर्स को परेशान करके रख दिया। मैच के बाद भारतीय कोच क्रेग फुल्टन ने कहा- उन्होंने उस क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने विश्व कप में भी ऐसा किया, इसलिए ऐसा नहीं है कि यह आज ही हुआ।

अभी तीन मुकाबले बाकी

भारतीय टीम को अभी टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेलने हैं। 6 टीमों की इस टूर्नामेंट में टॉप-4 पर रहने वाली टीम को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। भारत के मुकाबले अभी साउथ कोरिया, मलेशिया और पाकिस्तान से होने हैं। 2 मैच में 4 पॉइंट के साथ भारत टेबल में दूसरे नंबर पर है। मलेशिया ने अभी तक अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान, चीन और जापान को अभी तक जीत नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.