मलेशिया में लापता गोताखोर बहने से पहले पानी की सतह पर आए थे: प्रशिक्षक

Updated on 08-04-2022 07:17 PM

कुआलालंपुर मलेशिया के एक दक्षिणी द्वीप पर गोताखोरी के दौरान लापता होने के बाद बचाई गई एक प्रशिक्षक ने बताया कि अन्य लापता तीन गोताखोर तेज लहर के कारण बहकर नौका से दूर जाने से पहले पानी की ऊपरी सतह पर सुरक्षित ऊपर आए थे। मलेशियाई प्राधिकारियों ने लापता हुए यूरोप के दो किशोरों समेत तीन लोगों को खोजने का अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रखा।

इन तीन यूरोपीय गोताखोरों के साथ मौजूद उनकी प्रशिक्षक एवं नॉर्वे की नागरिक क्रिस्टीन ग्रोडेम (35) को गुरुवार को बचा लिया गया था। जानकारी के मुताबिक चारों बुधवार दोपहर को सुरक्षित सतह पर पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद एक जोरदार लहर उन्हें बहाकर नौका से दूर ले गई। ये लोग दक्षिण जोहोर प्रांत में मर्सिंग तटीय शहर से कुछ दूरी पर स्थित एक द्वीप में समुद्र में गोताखोरी कर रहे थे।

ग्रोडेम गोताखोरी स्थल से करीब 22 समुद्री मील दूर सुरक्षित पाई गईं। लापता गोताखोरों में फ्रांस की एलेक्सिया अलेक्जेंडर मोलिना (18), ब्रिटेन के आद्रियां पीटर चेस्टर्स (46) और उनके पुर्तगाली बेटे नाथेन रेंजे चेस्टर्स (14) शामिल हैं। प्राधिकारियों ने तलाश अभियान का दायरा बढ़ा दिया है और दो विमानों, 18 नौकाओं और गोताखोरों समेत 90 कर्मियों को तलाश एवं बचाव अभियान में तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रोडेम तीनों को गोताखोरी का प्रशिक्षण दे रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। जिला पुलिस धिकारियों का कहना हैकि ग्रोडेम के बताए अनुसार तीन अन्य गोताखोर पानी की सतह पर आए थे। उनके पास उपकरण हैं और वे अनुभवी हैं, इसलिए हमारा मानना है कि उनके जीवित बचने की काफी उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.