मिशन-2022 ब्रांड मोदी के साथ ही योगी के काम को भुनाने की तैयारी

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली।  यूपी के चुनावी रण में भले ही कई महीने बाकी हों, पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को रणभेरी बजा दी। बूथ विजय अभियान अभियान की शुरुआत के मौके पर उन्होंने चुनावी खाका खींचा। सिलसिलेवार रोडमैप बताया। हर बूथ पर 51 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य दिया। इसके लिए हर दरवाजा खटखटाने का आह्वान किया। अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर वाराणसी की देव दीपावली, मथुरा के कृष्णोत्सव, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर से विंध्यवासिनी धाम का जिक्र कर हिंदुत्व के एजेंडे पर बात की। ब्रांड मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और योगी के नेतृत्व में बदलते यूपी का खाका पेश कर उन्होंने सत्ता में वापसी को पूरी शिद्दत से जु़टने का आह्वान किया। मिशन-2022 के लिए भाजपा की रणनीति को पार्टी की सबसे निचली इकाई तक सिलसिलेवार पहुंचाया गया। एक बात और साफ हो गई कि पिछले चुनाव में यूपी में सिर्फ मोदी नाम का ही सहारा था, मगर अब उसके साथ योगी का काम भी जुड़ गया है। पार्टी की रणनीति इस चुनाव में हिंदुत्व के रथ पर सवार होकर विकास के एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने की है। वहीं योगी सरकार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति और अपराधियों पर नकेल कसे जाने की बातों को भी अधिकाधिक प्रचारित किया जाएगा। ऩड्डा ने कार्यकर्ताओं के बीच जो बात रखी, पार्टी का सोशल मीडिया अभियान भी इसी ओर इशारा करता है। वहां दमदार, ईमानदार जैसे शब्दों के साथ ही विरोधियों से तुलनात्मक आंकलन करने के लिए फर्क साफ है, का प्रयोग किया गया है। पार्टी ने बूथ विजय अभियान का जो खाका तैयार किया है, उसे तीन चरणों में बांटा है। पहले चरण में बूथ समितियों के गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का काम है जबकि अगले चरण में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी की नजर उन युवाओं पर है, जो 18 की उम्र पार कर पहली बार मतदान करेंगे। वहीं केंद्र-प्रदेश की योजनाओं के तमाम लाभार्थियों के द्वार तक पहुंचने का लक्ष्य भी तय किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.