'मिशन इम्पॉसिबल 8' लेगी बंपर ओपनिंग, भारत में जबरदस्त एडवांस बुकिंग, 'डेड रेकनिंग' से दोगुनी कमाई का अनुमान
Updated on
15-05-2025 05:32 PM
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर अपने भारतीय फैंस के बीच धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। उनकी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' शनिवार, 17 मई को भारत में रिलीज हो रही है। बाकी दुनिया में यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदुस्तान में इस फ्रेंचाइज की सुपर सक्सेस के कारण ही इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पहले रिलीज किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ओपनिंग डे पर यह धमाकेदार शुरुआत करने वाली है।
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दो साल पहले 2023 में रिलीज 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' की सीक्वल है। पिछली फिल्म ने भारत में शानदार सफलता हासिल की थी। इस फिल्म ने जहां दुनियाभर में 4725 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं भारत में 131.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई थी।
'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' भारत में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग करने वाली है। शनिवार को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए गुरुवार सुबह तक ही तीन मल्टीप्लेक्स चेन (PVR, Inox, और Cinepolis) में पहले दो दिनों के लिए 13,000 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि ओपनिंग डे के लिए 8 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' ने पहले दिन कमाए थे 8 करोड़ रुपये
'मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइज' की इस 8वीं फिल्म की प्री-सेल्स में यकीनन दर्शकों का क्रेज दिख रहा है। यह फिल्म प्रीमियम फ़ॉर्मेट यानी IMAX में भी रिलीज हो रही है और खास बात यह कि वहां सबसे अधिक बुकिंग हो रही है। 2023 में रिलीज 'मिशन इम्पॉसिबल 7' ने पहले दिन भारत में 8 करोड़ रुपये का नेट बिजनस और करीब 15 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया था। जबकि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से यही अनुमान है कि Mission Impossible 8 पहले दिन इससे दोगुनी से भी अधिक कमाई कर सकती है।
'मिशन इम्पॉसिबल फाइन रेकनिंग' ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमान
साल 2023 में रिलीज 'डेड रेकनिंग' भारत में भी सुपरहिट हुई थी। तब कहानी अधूरी थी, जो इस बार 'फाइनल रेकनिंग' में पूरी होगी। लिहाजा, फैंस का क्रेज इस बार ज्यादा है। अनुमान यही है कि शनिवार को 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20-25 करोड़ रुपये की ग्रॉस ओपनिंग ले सकती है। जबकि रविवार के बाद सोमवार से यह वर्ड ऑफ माउथ के बूते भारत में टॉम क्रूज की किसी भी फिल्म से अधिक कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…