'मिशन मजनू' 10 जून 2022 को रिलीज होगी

Updated on 11-03-2022 06:03 PM

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म  को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन ने मिलकर बनाया है। ऐसे में ये फिल्म अब 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी इस खबर को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन का समर्थन करने वाले प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सबके साथ साझा किया है।

वहीं, शांतनु बागची द्वारा निर्देशित मिशन मंजनू की कहानी दिलचस्प ढंग से 1970 के दशक में स्थापित जासूसी थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तानी धरती पर एक गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहा होता है। आपको बता दें कि यह फिल्म भारत की स्वीटहार्ट रश्मिका मंदाना की हिंदी डेब्यू फिल्म भी है। अपनी इस फिल्म के साथ शांतनु बागची, सिद्धार्थ और रश्मिका की नई जोड़ी को दर्शकों के लिए लेकर आने जा रहे हैं। वहीं खास बात यह भी है कि सिद्धार्थ की पिछली हिट शेरशाह और रश्मिका की धमाकेरदार ब्लॉकबस्टर पुष्पा के बाद, अब दोनों को एक साथ सिल्वर पर धूम मचाते देखना खास होने वाला है।

रॉनी स्क्रूवाला (आरएसवीपी) अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बथेजा द्वारा लिखा गया है। जबकि शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.