सुनीता विलियम्स को स्पेस से लाने का मिशन शुरू, एलन मस्क की कंपनी ने लॉन्च किया अंतरिक्ष यान, कब होगी वापसी?

Updated on 29-09-2024 03:27 PM
वॉशिंगटन: पिछले 3 महीनों से स्पेस में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने मिशन लॉन्च किया है। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान को दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लॉन्च किया गया है। अंतरिक्ष यान में दो खाली सीटें भी हैं, जिनके जरिए सुनीता विलियम्स और विल्मोर को स्पेस से वापस लाया जाएगा। शनिवार को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में गए थे। फरवरी में अब इनकी वापसी हो सकती है।

बोइंग स्टारलाइनर की यह टेस्ट फ्लाइट थी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 8 दिन के लिए स्पेस में रहना था। लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण वह पृथ्वी पर नहीं लौट पाए हैं। बोइंग स्टारलाइनर दो महीने से ज्यादा समय तक स्पेस में रहने के बाद धरती पर खाली लौट आया। उसकी लैंडिंग सुरक्षित रही। स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

तूफान के कारण नहीं हुआ लॉन्च


गुरुवार को क्रू ड्रैगन की लॉन्चिंग होनी थी। लेकिन तूफान हेलेन के कारण इसमें देरी हुई। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और टेनेसी और कैरोलिनास में इसने तबाही मचाई है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने क्रू ड्रैगन को बनाया है। हर छह महीने में ISS पर यह अंतरिक्ष यात्रियों को लाता और ले जाता है। 

स्टारलाइनर में आई थी खराबी


नासा और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत तीन सीटों वाला रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान ISS के लिए हर उड़ान के दौरान एक नासा अंतरिक्ष यात्री को ले जाता है। वहीं चार सीटों वाले क्रू ड्रैगन में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री होता है। जून में लॉन्च के बाद बोइंग स्टारलाइर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी देखी गई थी। अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इसे पृथ्वी पर खाली लाने का फैसला किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.