एण्ड टीवी के 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में तस्वीरों की अदला-बदली से मचेगी हलचल

Updated on 09-07-2020 12:32 AM

मुंबई / एण्ड टीवी के शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में गुड़िया की शादी उसके पूरे परिवार वाले खासकर उसके माता-पिता राधे (रवि महाशब्दे) और सरला (समता सागर) के लिये हमेशा से ही परेशानी का सबब रही है। और अब खबर है कि इस कहानी में एक और मजेदार मोड़ आने वाला है। गुड़िया के लिये एक और शादी का प्रस्ताव आया है। दरअसल होगा यह कि गुड़िया की जगह, उसकी मां सरला की एक पुरानी तस्वीर गलती से संभावित दूल्हे के परिवार वालों पास चली जायेगी। इसकी वजह से लड़की की पहचान को लेकर एक बहुत बड़ा गड़बड़झाला हो गया है। इन सारे उलट-फेर और हास्यप्रद स्थितियों के बीच गुड़िया के बजाय लड़के वाले सरला का हाथ मांगने के लिये रिश्ता भेज देंगे। अब इन हालातों में सरला क्या करेगी? गुड़िया इसका क्या तोड़ निकालेगी? राधे की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी?

इस बारे में बताते हुये समता सागर, जोकि सरला की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा, "हमारा यह एपिसोड काफी मजेदार और अनोखा होने वाला है। इस सीक्वेंस की शूटिंग करते समय हम सब खूब हंसे थेसरला को हमेशा गुड़िया की शादी की चिंता सताती रहती है, लेकिन यहां पर मजे की बात यह है कि अब खुद उसके लिये शादी का रिश्ता आ गया है। और यह सब गड़बड़ हुई है उसकी पुरानी तस्वीर के कारण, जो गुड़िया की फोटो की जगह गलती से लड़के वालों के पास चली जाती है। इन सबसे हंसी से भरपूर और अनापेक्षित घटनायें घटने लगती है, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। गुड़िया इन सारी घटनाओं का एक बार फिर से अलग हटकर हल निकालने की कोशिश करती है, जिससे राधे पूरी तरह से चौंक जाता है। मुझे इस सीक्वेंस की शूटिंग करने में हर पल बहुत मजा आया और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक भी इस एपिसोड को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पायेंगे।"

आगामी एपिसोड्स में पड़ोस में आने वाली एकदम नई फैमिली गुप्ता परिवार के दरवाजे को खटखटाने वाली है, शायद यह आवाज सीधे गुड़िया के दिल तक चली जाए। लेकिन क्या गुड़िया अपनी हरकतों एवं अंदाज से एक बार फिर से खुद को एक असामान्य स्थिति में डालेगी? क्या गुड़िया उन पर भी पड़ेगी भारी?" देखिये 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' बिल्कुल

देखिये 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के बिल्कुल नये एपिसोड्स, 13 जुलाई 2020 से, रात 8:00 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्ड टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.