मिताली राज ने की भविष्यवाणी, इन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप का फाइनल

Updated on 01-11-2022 07:05 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मिताली राज ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के फाइनल में कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी। भारत की महान महिला क्रिकेटर मिताली राज की मानें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल खेला जा सकता है।


महिला क्रिकेट की इस दिग्गज खिलाड़ी ने ये भी कहा कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम पहुंचेगी। मिताली राज ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री की दुनिया में डेब्यू करते हुए कहा, ''सेमीफाइनल के लिए मेरी भविष्यवाणी है ग्रुप दो से भारत और दक्षिण अफ्रीका, जबकि ग्रुप एक से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।"

उन्होंने आगे फाइनल को लेकर प्रिडिक्शन करते हुए कहा, "जहां तक टूर्नामेंट फाइनल की बात है तो इसमें कोई शक नहीं कि भारत इस मुकाम तक पहुंचेगा, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से हो सकता है।'' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकीं मिताली राज ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच से कमेंट्री में डेब्यू किया था। वे कई साल पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी थीं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.