मिताली रैंकंग में खिसकी , झूलन को हुआ लाभ

Updated on 29-09-2021 08:21 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की मिताली राज तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। मिताली के 738 अंक हैं। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों दो स्थान के लाभ के साथ ही दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली 761 अंक के साथ ही नंबर एक पर पहुंच गयी हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 750 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत की स्मृति मंधाना एक स्थान के लाभ से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके 710 अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में झूलन ने चार विकेट लिए थे।
झूलन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में भी तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके 251 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन 760 अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं जबकि झूलन के 727 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही मेगन शुट एक स्थान के नुकसान से 717 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंगलैंड की आन्या श्रुबसोल और केट क्रॉस की गेंदबाजी जोड़ी क्रमश: नौवें और 10वें स्थान के साथ शीर्ष 10 में गयी हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय मैचों में तीन विकेट लेने वाली श्रुबसोल को चार स्थान का फायदा हुआ है। क्रॉस ने पांचवें वनडे में 44 रन देकर तीन विकेट लिए थे जिससे उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी आठ स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी हमवतन मेग लेनिंग सातवें स्थान पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.