मिताली , सूजी ने बनाये रिकार्ड

Updated on 03-04-2022 05:33 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कप्तान मिताली राज ने आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। मिताली अब विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

विश्व कप में मिताली के नाम अब 36 पारियों में 1321 रन हो गये हैं। वहीं न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले 43 पारियों में 1501 रन बनाकर पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन 35 पारियों में 1299 रन बनाकर तीसरे जबकि चार्लोट एडवर्ड्स 28 पारियों में 1231 रन बनाकर चौथे ओर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 26 पारियों में 1179 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।

मिताली हालांकि अपनी रिकार्ड पारी के बाद भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पायी। इसको लेकर कप्तान ने कहा कि मुझे टीम पर गर्व है। सभी ने जमकर खेला। हमारे पास जितने गेंदबाज थे, मुझे लगा कि 275 का स्कोर अच्छा होगा। हमने पहले भी इसी तरह के स्कोर का बचाव किया था पर आज हमारे साथ अनुभवी झूलन गोस्वामी नहीं थी। नई लड़कियों के लिए विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं था।

 

सूजी पांच हजार रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनी

न्यूजीलैंड की अनुभवी सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के आखिरी लीग मैच में 126 रन की शतकीय पारी खेलने के दौरान ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। सूजी एकदिवसीय क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाली विश्व की चौथी और न्यूजीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं।

 सूजी के अलावा उनकी ही साथी खिलाड़ी एमी सैटरथवेट के नाम 4639 एकदिवसीय रन हैं। इस बल्लेबाज के नाम अब 5045 एकदिवसीय रन हैं। वहीं भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज 7737 रनों के साथ इस सूची में पहले, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 रनों के साथ दूसरे और वेस्ट इंडीज की स्टेफनी टेलर 5250 रनों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। 

बेट्स की शतकीय पारी से ही कीवी टीम ने शनिवार को इस मैच में पाकिस्तान को हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 265 रन बनाये। इसके बाद जीत के लिए मिले 266 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम नौ विकेट पर 194 रन ही बना पायी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.