मिताली, यास्तिका और हरमनप्रीत के बल्ले ने दिखाया दम, ऑकलैंड में तीनों ने जड़ा अर्धशतक

Updated on 19-03-2022 06:12 PM

ईडन पार्क भारतीय महिला टीम ने विश्वकप स्पर्धा में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध नियत 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए। ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज और यास्तिका भाटिया के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरीं हरमनप्रीत कौर ने दमदार खेल दिखाया और तीनों ने अर्धशतक जड़े। मिताली ने 68, यास्तिका ने 59 और हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 57 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे शुरुआती झटका स्मृति मंधाना (10) के रूप में 11 रन के टीम स्कोर पर ही लग गया। ओपनर शेफाली वर्मा भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 12 रन बनाकर डार्सी ब्राउन का शिकार हो गईं। इससे टीम का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन हो गया।

फिर यास्तिका भाटिया और कप्तान मिताली राज क्रीज पर जम गईं और तीसरे विकेट के लिए 130 रन की शानदार साझेदारी की। यास्तिका ने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। वह 158 रन के टीम स्कोर पर डार्सी ब्राउन की गेंद पर एलिस पेरी को कैच थमा बैठीं। यास्तिका ने 83 गेंद खेलीं और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाए।

कप्तान मिताली को अलाना किंग ने पेरी के हाथों कैच कराया। भारतीय कप्तान ने अपने करियर का 63वां वनडे शतक जमाया। वह 68 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने 96 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके बाद ऑलराउंडर हरमनप्रीत क्रौर ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक जड़ा। वह 47 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

पारी की अंतिम गेंद पर पूजा वस्त्राकर रन आउट हुईं, जिन्होंने 28 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 34 रन बनाए। पूजा और हरमनप्रीत ने 7वें विकेट के लिए 64 रन जोड़े जिससे टीम इंडिया 275 के स्कोर को पार करने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पेसर डार्सी ब्राउन ने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि अलाना किंग को 10 ओवर में 52 रन देने के बाद 2 विकेट मिले। जेस जोनासन ने भी 1 विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.