मोदी खराब मौसम के चलते सिक्किम नहीं गए:वर्चुअल स्पीच में कहा- पहलगाम अटैक मानवता पर हमला, ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया

Updated on 29-05-2025 12:40 PM

PM मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री को सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। जिसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े और जनता को संबोधित किया। बागडोगरा की गंगटोक से दूरी करीब 120 किमी है।

मोदी ने वर्चुअली स्पीच में कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर नहीं मानवता पर हमला था। हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया। आतंकी अड्डे तबाह किए। पाकिस्तान के एयरबेस नष्ट करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है।

पीएम का आज तीन राज्यों का दौरा होना था। सिक्किम के अलावा वे पश्चिम बंगाल जाएंगे। जहां अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

शाम होते ही पीएम बिहार रवाना हो जाएंगे। शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का इनॉगरेशन करेंगे। फिर रात में राजभवन में रुकेंगे।

मोदी बोले- पहलगाम हमला भारत पर नहीं मानवता पर हमला था

मोदी ने कहा- आतंकियों ने जो पहलगाम में किया वो सिर्फ भारत पर हमला नहीं था, वो मानवता पर हमला था। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की कोशिश की। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को संदेश दिया है कि हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया है। आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। हमने उनके कई एयरबेस को तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितना तेजी और सटीकता से कर सकता है।

PM ने कहा, सिक्किम ने 50 साल पहले अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया। सिक्किम के लोगों का मानना ​​था कि जब सभी की आवाज सुनी जाएगी और सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी, तो सभी को प्रगति के समान अवसर मिलेंगे। आज, मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के प्रत्येक परिवार का विश्वास मजबूत हुआ है। पिछले 50 सालों में, सिक्किम से ऐसे सितारे निकले हैं जिन्होंने भारत के आकाश को रोशन किया है।

मोदी बोले- हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई

सिक्किम से ऐसे सितारे निकले, जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया। हर समाज ने उन्नति में अपना योगदान दिया। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था- सबका साथ, सबका विकास। देश का संतुलित विकास भारत के विकास के लिए जरूरी है। ऐसा न हो कि एक क्षेत्र को विकास का लाभ पहुंचे और दूसरे को नहीं। हर राज्य की अपनी एक खासियत है। बीते दशक में हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टमेंट समिट हुई। देश के बड़े बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल हुए। सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट में इन्वेस्टमेंट की घोषणा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
ऑनलाइन डेटिंग ने पार्टनर की तलाश को आसान बनाया, लेकिन डीपफेक तकनीक ने इसे खतरनाक जाल में बदल दिया है। AI आधारित तकनीक विकसित होने के चलते रोमांस स्कैम के…
 02 June 2025
अनुष्का संग रिश्ते और फोटो वायरल होने के बाद पार्टी-परिवार से निकाले गए तेजप्रताप यादव को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का साथ मिला है।सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में कहा, 'ये…
 02 June 2025
दिल्ली हाई कोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी उनकी आवाज, चेहरा, पहनावा, बोलने का अंदाज या और…
 02 June 2025
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी में हाई प्रोफाइल यौन शोषण मामले के दोषी ज्ञानसेकरन को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। महिला कोर्ट की जज एम राजलक्ष्मी…
 02 June 2025
सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए…
 02 June 2025
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले…
 01 June 2025
नई दिल्ली : भारत में तेजी से बढ़ते अवैध सट्टेबाजी एवं गैंबलिंग मार्केट से किशोरों एवं युवाओं जैसे संवेदनशील वर्ग पर उल्लेखनीय खतरा मंडरा रहा है। ग्राहकों की संप्रभुता पर केंद्रित पब्लिक…
 31 May 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक…
 31 May 2025
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है।…
Advt.