अहमदिया मुस्लिमों के साथ खड़ी हुई मोदी सरकार पाकिस्‍तान में तोड़ी जा रही मस्जिद भड़का संयुक्‍त राष्‍ट्र

Updated on 24-07-2023 04:35 PM
इस्‍लामाबाद: अहमदिया मुसलमान भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही देशों में सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्रालय ने अहमदिया मुस्लिमों को लेकर आंध्र प्रदेश के वक्‍फ बोर्ड की ओर से पारित प्रस्‍ताव में हस्‍तक्षेप किया है। वक्‍फ के इस प्रस्‍ताव में अहमदिया मुस्लिमों को 'काफिर' और 'गैर मुस्लिम' करार दिया गया था। भारत के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्रालय ने सख्‍त लहजे में कहा कि वक्‍फ बोर्ड का फैसला घृणा का अभियान है जिसका असर पूरे देश में हो सकता है। भारत में जहां मोदी सरकार ने अहमदिया मुस्लिमों का खुलकर समर्थन किया है, वहीं पाकिस्‍तान में मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन हिंसा पर उतर आए हैं। अहमदिया मुस्लिमों की मस्जिदों की मीनारों को जबरन तोड़ा जा रहा है और मुस्लिमों के इस समुदाय को सताया जा रहा है।

पाकिस्‍तान में इस भयानक हालात पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने शहबाज शरीफ सरकार को लताड़ लगाई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पूरा एक अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में पहले मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्‍बैक या टीएलपी ने पिछले साल अभियान चलाया था कि अहमदिया मुस्लिमों को ईद उल अजहा के दिन कुर्बानी नहीं देने दी जाएगी। पाकिस्‍तान की पुलिस ने घर-घर जाकर तलाशी ली और अहमदिया मुस्लिमों को कुर्बानी का जीव नहीं काटने दिया।

पाकिस्‍तान पर लाल हुआ संयुक्‍त राष्‍ट्र


इससे टीएलपी के हौसले और बढ़ गए और अब वह अहमदिया मुस्लिमों की मस्जिदों में बनी मीनारों को तोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। टीएलपी ने एक पोस्‍टर जारी किया है और कहा कि सभी मीनारों को तोड़ा जाएगा। उसने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 14 जुलाई को टीएलपी ने पाकिस्‍तानी पुलिस को मजबूर किया कि झेलम इलाके में अहमदिया मस्जिद की मीनारों को तोड़ा जाए। यह मस्जिद सैकड़ों साल से वहां मौजूद थी, इसके बाद भी उसकी मीनारों को तोड़ दिया गया।

अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पाकिस्‍तान में चल रहे दमनचक्र पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार आयोग का कार्यालय भड़क गया है। उसने पाकिस्‍तान में अहमदिया मुस्लिमों के साथ पाकिस्‍तान में चल रहे व्‍यवहार पर गंभीर चिंता जताई है। उसने शहबाज सरकार से कहा है कि वह अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के उल्‍लंघन के आरोपों पर जवाब दे। कार्यालय ने कहा कि पाकिस्‍तान में अहमदिया मुस्लिमों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है और घृणा आधारित बयानबाजी बढ़ रही है। इसमें उनके प्रार्थना के स्‍थलों पर हमला शामिल है। कार्यालय ने कहा कि अहमदिया मुस्लिमों की सुरक्षा लगातार कम होती जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.