कोवैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने उठाया यह कदम

Updated on 07-11-2021 09:49 PM

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद भारत ने कोवैक्सीन सर्टिफिकेट को ज्यादा से ज्यादा देशों में मान्यता दिलवाने के लिए कूटनीतिक पहल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन देशों से बातचीत जारी है जहां परस्पर रूप से वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी जाएगी।

 इसके लिए विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थिति भारत के डिप्लोमैटिक मिशन लगातार अपने समकक्षों से संपर्क में हैं। , विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन को मान्यता मिलने के बाद इन प्रयासों में तेजी आई है। इसके साथ ही कई देशों में कोवैक्सीन को मान्यता दिलवाने की कवायद भी जारी है।

माना जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के फैसले के बाद कोवैक्सीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या बढ़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा, जिन देशों ने कोवैक्सीन को मान्यता दी है, उनमें मॉरिशियस, ओमान, फिलिपींस, नेपाल, मेक्सिको, ईरान, श्रीलंका, ग्रीस, एस्टोनिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

 जिन यात्रियों ने कोवैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, आठ नवंबर से अमेरिका भी उन्हें अपने देश में आने की इजाजत देगा। अमेरिका के नए यात्रा नियमों में फाइजर-बायोनटेक, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्ना, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका, कोविशील्ड, सिनोफ्राम और सिनोवैक वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को भी स्वीकार किया गया है।

 अभी तक सात देशों, हंगरी, सर्बिया, एस्टोनिया, किर्गिस्तान, फिलीस्तीन, मॉरिशियस और मंगोलिया ने पारस्परिक रूप से वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता देने का फैसाल लिया है। बातचीत जारी रहने के बीच ऐसे देशों की संख्या बढ़ सकती है।

अभी तक 20 से ज्यादा देशों ने पूरा टीकाकरण करा चुके भारतीयों को बिना क्वॉरंटीन एंट्री की इजाजत तो दी है लेकिन इनमें से अधिकतर में सिर्फ कोविशील्ड को मान्यता मिली है।

हाल ही में संपन्न हुए जी-20 देशों के सम्मेलन में भारत ने कोविड-19 सर्टिफिकेटों को पारस्परिक रूप से मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वैश्विक नेताओं ने फैसला लिया था कि वे एक-दूसरे के कोरोना टीका प्रमाणपत्र को स्वीकार करते हुए फिर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.