मोदी तो पहली लाइन में, अपने पीएम को ढूंढो... दुबई के COP समिट की तस्वीर देख पाकिस्तानी खुद उड़ा रहे अपने नेता का मजाक

Updated on 02-12-2023 02:05 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में अध्यक्षता में इस समय दुबई में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन, सीओपी28 की बैठक चल रही है। दुनियाभर के नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में थे और पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक भी पहुंचे थे। बैठक के दौरान विश्व के सभी नेताओं की जो तस्वीर खींची गई, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी सबसे आगे खड़े हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पाकिस्तानी के लोगों ने अपने ही नेताओं का मजाक बना दिया है। पाकिस्तान के कई लोगों ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने पीएम से पूछा है कि आप इसमें कहां हैं।

पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक कमर चीमा ने समिट की सभी नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पीएम मोदी पहली लाइन में खड़े हैं लेकिन प्लीज इस तस्वीर में हमारे प्रधानमंत्री को ढूंढने में मेरी मदद करें। उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए लिखा है कि उनको ढूंढ़ने में तो चश्मे का नंबर बढ़ जाएगा। आरजू काजमी नाम की यूजर ने पाक पीएम को ढूंढ़ निकालते हुए बताया है कि वह दाहिनी ओर सबसे पीछे खड़े हैं।

बैठक में क्या बोले पीएम मोदी

COP28 समिट में पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर गंभीरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि कार्बन उत्सर्जन में 45 फीसद की कमी लाने जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन घटाने पर तत्परता से काम किए जाने की जरूरत है, इसके लिए सभी देशों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्बन क्रेडिट का दायरा बहुत सीमित है। कार्बन क्रेडिट की व्यवस्था में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की भी कमी है। हमें समग्र रूप से एक नई फिलॉसफी पर जोर देना पड़ेगा।

COP28 जलवायु को लेकर संयुक्त राष्ट्र की 28वीं बैठक है। इस वार्षिक बैठक में जलवायु परिवर्तन को रोकने और भविष्य में इससे निपटने के लिए क्या तैयारियां पर चर्चा हो रही है। इस सम्मेलन में करीब 200 देशो के नेताओं को बुलाया गया है। नेताओं के अलावा पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्थाएं, मानवाधिकार समूह भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। दुनियाभर में बीते समय में जलवायु में आए परिवर्तन को देखते हुए ये सम्मेलन काफी अहम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.