'मोदी जी कॉकरोच आम ऐसे खाते हैं', Prakash Raj का प्रधानमंत्री पर तंज, वीडियो में CJP के बहाने ली चुटकी

Updated on 23-05-2026 02:41 PM
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सरकार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम की एक सटायरिकल पार्टी खड़ी हुई, जिससे करोड़ों लोग जुड़ गए। इनमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की नामचीन हस्तियां शामिल रहीं। एक तरह से उन सभी ने खुद को 'कॉकरोच' बताया। कॉकरोच जनता पार्टी लगातार तीन दिन से X पर ट्रेंड कर रही है और राजनीतिक गलियारों में भी इसी की चर्चा है। इस बीच एक्टर प्रकाश राज ने भी इस पार्टी का समर्थन करते दिखे, और अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रकाश राज ने खुद को कॉकरोच बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया कि कॉकरोच कैसे आम को खाते हैं। प्रकाश राज के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शंस आ रहे हैं।

पीएम मोदी को पसंद है आम खाना, इसी पर प्रकाश राज का तंज

दरअसल, आम पीएम मोदी का पसंदीदा फल है। उन्होंने कई बार यह बात कबूली है। यहां तक कि एक बार जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था, तो उसमें भी उन्होंने बताया था कि वह बचपन में डायरेक्ट पेड़ से तोड़कर आम खाते थे। मोदी ने कहा था, 'एक तो मैं आम खाता भी हूं और मुझे आम खाना बहुत पसंद भी है। और गुजरात में आम रस की परंपरा भी है।' इसी को लेकर प्रकाश राज ने कॉकरोच जनता पार्टी और बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने वाले विवाद पर तंज कसा है।

प्रकाश राज ने PM मोदी को दिखाया-कॉकरोच कैसे आम खाते हैं

प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आम काटकर उसमें आइसक्रीम मिलाकर खा रहे हैं। वह बोलते हैं, 'ये क्या है मोदी जी? आम को ना थोड़ा ऐसे कट करके इमाम पसंद है। इसमें आइसक्रीम डालकर कॉकरोच ऐसे खाते हैं।' वीडियो शेयर कर प्रकाश राज ने लिखा है, 'कॉकरोच आम खा रहा है। यम्मी।' साथ में #CockroachJantaParty लिखा है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी? कब कैसे हुई शुरुआत?

मालूम हो कि 15 मई को CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई करते हुए देश के बेरोजगार युवाओं पर सख्त टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि ये लोग कॉकरोच की तरह होते हैं, जो रोजगार न मिलने और इस पेशे में जगह न बना पाने पर मीडिया, सोशल मीडिया और RTI में घुस जाते हैं। फिर सिस्टम पर हमला करते हैं।' इस बयान की खूब आलोचना हुई, जिसके बाद अभिजीत दीपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पॉलिटिकल ग्रुप की शुरुआत की।

दीया मिर्जा से लेकर विशाल डडलानी तक CJP से जुड़े

अभिजीत दीपके डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, जिस पर अभी तक 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बन चुके हैं। इनमें दीया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा, विशाल डडलानी, पूरव झा, ईशा गुप्ता, फातिमा सना शेख और अभिषेक निगम जैसे कई एक्टर्स के नाम हैं। इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के 8.7M फॉलोअर्स की संख्या को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। मजाक-मजाक में शुरू हुआ यह पॉलिटिकल ग्रुप अब पूरे देश में सनसनी मचाए हुए है।

कॉकरोच जनता पार्टी का नारा और विजन

कॉकरोच जनता पार्टी की अपनी वेबसाइट भी है, जहां इसे राजनीतिक पार्टी बताया गया है। वेबसाइट पर इसके मैनिफेस्टो से लेकर विजन, एलिजिबिलिटी की भी जानकारी दी गई है। इसने खुद को बेरोजगारों और आलसियों की आवाज बताया है। इसका नारा है- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।

प्रकाश राज ने जब PM मोदी और सरकार को घेरा

वहीं, प्रकाश राज की बात करें, तो वह राजनीतिक मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं और बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। खासकर, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने से भी नहीं चूकते। हाल ही उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पीएम मोदी और सरकार पर निशाना साधा था। जब कॉकरोच जनता पार्टी का एक व्यंग्यात्मक कैंपेन वायरल हुआ, जिसमें सरकार विरोधी मीम्स शामिल थे, तो प्रकाश राज ने भी कटाक्ष किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था- कॉकरोच जनता पार्टी vs बिगॉट्स (कट्टर) जनता पार्टी।' साथ ही लिखा था कि देश के युवाओं की पावर को कम मत समझना।यही नहीं, प्रकाश राज ने एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा था, 'उम्मीद है कि ऐसा होगा। मेरे देश के युवा अब उठ खड़े होंगे, विरोध करेंगे और अपना हक वापस लेंगे। आप सभी को और ताकत मिले।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.