मोहम्मद आमिर ने निकाली बाबर आजम की हेकड़ी, 3 गेंद में याद दिलाई नानी

Updated on 02-03-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2023 के आंठवे सीजन में एक के बाद एक लगातार रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। रोमांच से भरपूर इन मुकाबलों ने सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित कर रखा है। वहीं अब पाकिस्तान में खेली जा रही इस लीग में बाबर आजम और मोहम्मद आमिर के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका उदाहरण अब पीएसएल में भी देखने को मिला है।

बाबर पीएसएल 2023 में पेशावर जाल्मी और आमिर कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनो टीमों के बीच इस सीजन 2 मुकाबले खेले गए हैं। जहां एक बार बाबर आजम का दबदबा देखने को मिला, तो वहीं दूसरे में मोहम्मद आमिर ने बाजी मार ली। पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच इस सीजन खेले गए पहले मुकाबले में बाबर और आमिर की इस रोचक जंग में जीत बाबार आजम की हुई थी। उन्होंने उस मैच में 68 रन की गजब की पारी खेली थी। इसी के साथ वह उस मैच में आमिर से आउट भी नहीं हुए थे। ऐसे में पहले मैच में इस कॉन्टेस्ट में जीत बाबर की हुई थी। लेकिन 1 मार्च को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में पूरी तरह से मोहम्मद आमिर का दबदबा रहा।

आमिर ने इस मैच में बाबर आजम को महज 3 गेंदो में ही ढेर कर दिया। बाबर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और पारी की तीसरी गेंद पर ही आउट हो गए थे। आमिर की तेज गति की अंदर आती हुई गेंद पर पाक टीम के कप्तान पूरी तरह से चकमा खा गए। गेंद सीधा आकर उनके पैड पर लगी जिसके चलते वह शून्य पर एलबीडब्लयू आउट हो गए। बहरहाल, 01 मार्च को रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले को 24 रनों से बाबर आजम की पेशावर जाल्मी ने अपने नाम कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.