मोहम्मद कैफ ने मोड़ा समय का पहिया, दिखाया यूं ही नहीं कहा जाता भारतीय क्रिकेट इतिहास का बेस्ट फील्डर

Updated on 12-03-2023 09:13 PM
दोहा: मोहम्मद कैफ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फील्डिर में गिने जाते हैं। अभी रविंद्र जडेजा मैदान पर जो कमाल करते हैं, कैफ करीब 20 साल पहले ऐसा करते थे। कैफ को उस खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है, जिसने भारतीय क्रिकेट में फील्डिंग लेवल को बदल दिया। आज भी कैफ की फील्डिंग के उदाहरण दिये जाते हैं। अभी 42 साल के मोहम्मद कैफ लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। यहां भी उन्होंने अपनी फील्डिंग का कमाल दिखाया।


भागते हुए आगे कूदकर लिया कैच

मोहम्मद कैफ इंडिया महाराजा के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इस टीम की टक्कर शनिवार को वर्ल्ड जायंट्स से हुई। 16वें ओवर में केविन ओ ब्रायन ने बड़ा शॉर्ट लगाया। गेंद डीप मिड विकेट के तरफ गई। वहां मोहम्मद कैफ फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने आगे हुए कूदकर गेंद को लपक लिया। इस कैच के बाद कैफ की हंसी नहीं रूक रही थी। गेंदबाज हरभजन सिंह और कप्तान गौतम गंभीर ने उन्हें गले लगा लिया।

महाराजा को मिली हार

वर्ल्ड जायंट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 166 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने 53 और शेन वॉटसन ने 55 रनों की पारी खेली। हरभजन सिंह ने 4 विकेट लिये। जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 5 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। कप्तान गौतम गंभीर ने 68 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में वर्ल्ड जायंट्स ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट में महाराजा की लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे एशिया लायंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.