मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

Updated on 14-10-2022 06:37 PM

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में 34 रनों की पारी खेल भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नंबर 1 का ताज छीन लिया है। मोहम्मद रिजवान अब टी20 क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सूर्यकुमार यादव पहले पायदान पर थे। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस साल 40.05 की औसत से 801 रन निकले हैं, वहीं मोहम्मद रिजवान इस पारी के दम पर सूर्यकुमार यादव को पछाने में कामयाब रहे हैं।


मोहम्मद रिजवान ने साल 2022 में अभी तक खेले 18 मुकाबलों में 54.73 की शानदार औसत के साथ 821 रन बनाए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभी तक कोई भी खिलाड़ी 800 क्या 700 रन तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। इस सूची में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 611 रनों के साथ 5वें पायदान पर हैं। बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मात्र 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


वहीं बात अन्य भारतीय बल्लेबाजों की करें तो रोहित शर्मा 540 रनों के साथ 7वें और विराट कोहली 485 रनों के साथ 13वें पायदान पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव के बीच इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस के अलावा टी20 रैंकिंग में भी रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। बता दें, मोहम्मद रिजवान टी20 क्रिकेट में इस समय नंबर 1 बल्लेबाज हैं, वहीं सूर्यकुमार दूसरे पायदान पर हैं।


 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान फाइनल मुकाबले की करें तो मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केन विलियमसन (38 गेंदें 59 रन) के तूफानी अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 163 रन लगए हैं। खबर लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 14 ओवर में 97 रन पर तीन विकेट गंवा चुका है। जीत के लिए बाबर आजम की टीम को 36 गेंदों पर 67 रनों की दरकार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.