श्रीलंका को हराने के बाद मोहम्मद रिजवान की ललकार, इशारे-इशारे में बता दिया भारत के खिलाफ प्लान

Updated on 11-10-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप के हाईस्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत में उसके नायक रहे मोहम्मद रिजवान। उन्होंने शतक जड़कर पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत हासिल करने में मदद की। इस जीत के बाद 7वें आसमान पर पहुंचे रिजवान ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार का मैच छह विकेट से जीतकर विश्व कप में रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त थी। उन्होंने धांसू प्रदर्शन के बाद कह कि पाकिस्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ भी इसी योजना के साथ उतरेगी।

भारत के लिए किस तरह की योजना होगी
रिजवान ने नाबाद 131 रन बनाए और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (113) के साथ मिलकर 10 गेंद शेष रहते 345 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने के लिए मंच तैयार किया। शनिवार को अहमदाबाद में हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बारे में रिजवान ने कहा- हमारा अगला मैच भारत के खिलाफ है और इससे हमें आत्मविश्वास मिलेगा और हम उसी योजना के साथ उतरेंगे। रिजवान ने कहा कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विश्वास ही महत्वपूर्ण था।
शफीक की तारीफ खूब बोले रिजवान
2011 में बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड द्वारा बनाए गए 328 रनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पाकिस्तान के रिजवान ने कहा- हमें इसका पीछा करने का विश्वास था। रिजवान ने शफीक की पारी और तीसरे विकेट के लिए 176 रनों की उनकी साझेदारी की सराहना की। रिजवान ने कहा- शफीक ने बहुत अच्छा खेला और जब बोर्ड पर 345 रन का लक्ष्य होता है तो सलामी बल्लेबाज के रूप में आप पर बोझ होता है और वह चुनौती के लिए तैयार था।

स्कोरबोर्ड की ओर नहीं दिखेंगे...
रिजवान ने खुलासा किया कि योजना आखिरी 20 ओवरों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की थी। अंतिम 20 ओवरों में 163 रन के लक्ष्य के बारे में रिजवान ने कहा- यह बल्लेबाजी के लिए सहायक पिच थी इसलिए हमने फैसला किया कि हम बोर्ड की ओर नहीं देखेंगे और 20 ओवर का लक्ष्य लेंगे और इसका फायदा मिला। उन्होंने कहा- शफीक ने पारी बनाई और इससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो गया।

श्रीलंका 20 रन पीछे रह गई
श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा ने कहा कि टीम 20 रन पीछे रह गई। मुझे लगता है कि निर्णायक मोड़ अंतिम 10 ओवर थे क्योंकि हमने 20 से अधिक रन गंवा दिए। गेंदबाजी में भी हमने कई गलतियां कीं और हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके। दरअसल, आखिरी 10 ओवरों में विकेट थोड़ा धीमा था और उन्होंने काफी धीमी गेंदें फेंकी और हम अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित नहीं कर सके। श्रीलंका का अगला मुकाबला 16 अक्टूबर को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.