विराट कोहली की आरसीबी को IPL चैंपियन बनाएगा मोहम्मद रिजवान का कोच, PSL में बोली थी तूती

Updated on 04-08-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और उसके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को नया हेड कोच मिल गया है। फ्रेंचाइजी ने माइक हेसन और संजय बांगड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद एंडी फ्लावर को मुख्य कोच घोषित किया है। एंडी जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस के कोच हैं। उनकी कोचिंग में मुल्तान ने 2021 PSL का खिताब जीता था।

इंग्लैंड को 2010 में बनाया था टी-20 वर्ल्ड कप का विनर
एंडी ने एक दशक से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीमों को कोचिंग दी है। उस दौरान उन्होंने पीएसएल, द हंड्रेड, आईएलटी20, टी10 जीता है। वह इंग्लैंड के लिए बेहद सफल कोच रहे। उनकी कोचिंग में ही इंग्लैंड ने 2010 में टी20 विश्व कप जीता था, जबकि टेस्ट में भी नंबर 1 वन टीम बनी थी। वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी भी हैं।

ऐसा रहा है एंडी फ्लावर का इंटरनेशनल करियर
दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक एंडी ने 63 टेस्ट मैचों में 12 शतक जड़े, जबकि 51.54 की औसत से 4794 रन बनाए। उनके नाम 213 में 6786 रन दर्ज हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। आरसीबी ने क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच संजय बांगर के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। वे पिछले 4 सीजन से टीम के साथ थे।

चुनौती स्वीकार है, RCB को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा: एंडी फ्लावर

इस मौके पर एंडी फ्लावर ने कहा- मुझे आरसीबी में शामिल होने पर वास्तव में गर्व है। आरसीबी के पास बेजोड़ प्रशंसक हैं और मैं अगले सीजन में चिन्नास्वामी के माहौल का पूरी तरह से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं माइक हेसन और संजय बांगड़ के काम को पहचानता हूं। मैं आरसीबी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की चुनौती के लिए तत्पर हूं। मैं फाफ के साथ फिर से जुड़ने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हूं। हमने पहले भी एक साथ बहुत अच्छा काम किया है।

कोहली और RCB को पहली ट्रॉफी का इंतजार
उल्लेखनीय है कि फ्रेंचाइजी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे विराट कोहली का सपना 2016 में उस वक्त टूट गया था, जब डेविड वॉर्नर ने अकेले दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी मुकाबले में जीत दिलाई थी। इसी वजह से तमाम उपलब्धियों के बावजूद विराट कोहली के आईपीएल करियर को कमतर आंका जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.