बांग्लादेशी सेना को चुनौती दे रहे मोहम्मद यूनुस, 15 सैन्य अधिकारियों को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी, जनरल जमान के लिए खतरा

Updated on 22-10-2025 02:23 PM
ढाका: बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार अब देश की सेना से सीधे टकराने की राह पर बढ़ रही है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) की अभियोजन टीम ने मंगलवार को सेना को चेतावनी दी कि अगर बुधवार को उसके 15 सेवारत अधिकारियों को अदालत में पेश नहीं किया गया, तो उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया जाएगा। आईसीटी-बीडी के अभियोजक गाजी एमएच तमीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर वे कल अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो न्यायाधिकरण एक नयी तारीख तय करेगा और उनके खिलाफ समन के साथ नोटिस दो अखबारों में प्रकाशित किए जाएंगे। उस तारीख को पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण ने पहले कई पूर्व और वर्तमान अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे और पुलिस महानिरीक्षक को उस आदेश को तामील करने का आदेश दिया गया था जबकि ‘‘वारंट की प्रतियां संबंधित (सशस्त्र) बलों के प्रमुखों को भी भेजी गई थीं।’’ बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 8 अक्टूबर को 16 सेवारत सैन्य अधिकारियों और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 14 अन्य के खिलाफ पिछले अवामी लीग शासन के दौरान राजनीतिक विरोधियों के जबरन गायब होने या अपहरण और यातना में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

सेना ने अधिकारियों को हिरासत में लिया

सेना ने 11 अक्टूबर को मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि आईसीटी-बीडी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के तुरंत बाद उन्होंने 16 में से 15 अधिकारियों को ‘सैन्य हिरासत’ में ले लिया। हालांकि, सेना अधिनियम के तहत कोर्ट मार्शल के बजाय आईसीटी-बीडी अधिनियम के तहत दीवानी अदालत में उनके खिलाफ मुकदमे से जुड़ी चिंताजनक अटकलों के बीच सेना ने किसी भी वारंट की प्रति प्राप्त होने से इनकार किया है।

सेना से टकरा रहे मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश आईसीटी के मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने सेना की घोषणा के बाद लगातार दो दिनों तक उनकी अदालत में पेशी की मांग की, लेकिन सेना अनसुना कर दिया। बांग्लादेशी सेना के एडजुटेंट जनरल मेजर जनरल मोहम्मद हकीमुज्जमान ने 11 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस को कहा था कि 16 अधिकारियों को सेना मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। उनमें से 15 ने जवाब दिया और उन्हें सैन्य हिरासत में रखा गया।हकीमुज्जमान ने कहा, हमने वारंट मिलने से पहले ही कार्रवाई की थी। उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें आईसीटी के सामने पेश किया जाएगा या नहीं, लेकिन यह जरूर कहा कि सेना अधिनियम 9 रिटायर्ट अधिकारियों पर लागू नहीं होता है और पुलिस वारंट पर कार्रवाई कर सकती है।

सैन्य अधिकारियों पर मुकदमे से बढ़ा तनाव

बांग्लादेश में सैन्य अधिकारियों के मुकदमे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने पिछले सप्ताह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को सेना से न टकराने की चेतावनी दी थी। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दौरान यूनुस से कहा, हम चाहते हैं कि आप सशस्त्र बलों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते, क्योंकि हम इसे सह नहीं पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.