मोहसिन नकवी बन सकते है PCB के नए चेयरमैन:फिलहाल पंजाब के CM, पिछले हफ्ते जका अशरफ ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था

Updated on 24-01-2024 12:48 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB के चुनाव होने पर मोहसिन नकवी का अध्यक्ष पद संभालना लगभग तय है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक चुनाव अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकते हैं।

हाल ही में जका अशरफ ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद से बोर्ड में चेयरमैन की कुर्सी खाली है। अशरफ ने जुलाई 2023 में नजम सेठी की जगह कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल इसी साल फरवरी में खत्म होने वाला था।

45 वर्षीय नकवी वर्तमान में पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। उन्हें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अशरफ के छोड़े गए पद के लिए नामित किया गया है।

इंटरिम कमेटी के हेड थे अशरफ, तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था
जका अशरफ इंटरिम कमेटी (IMC) के हेड थे, यहां से उन्हें अंतरिम तौर पर अध्यक्ष बनाया गया था। अशरफ के साथ IMC के सदस्यों की जिम्मेदारी थी कि वे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन करें और बोर्ड में चैयरमैन पद के लिए चुनाव कराएं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसलिए उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो कि अगले महीने पूरा होने वाला था। इससे पहले ही अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था।

नकवी भी 10 सदस्यीय IMC का हिस्सा हैं। नकवी के अलावा, IMC के अन्य नौ सदस्य कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुहम्मद मुसादिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, ख्वाजा नदीम, मुस्तफा रामदे, जुल्फिकार मलिक और खुर्रम करीम सोमरू हैं।

शाह खावर बने अस्थाई अध्यक्ष
PCB के चुनाव आयुक्त शाह खावर ने अध्यक्ष के रूप में अस्थाई प्रभार लिया है। वह बुधवार को गद्दाफी स्टेडियम में PCB मुख्यालय में एक बैठक करेंगे, जिसमें PCB चुनावों का कार्यक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है। एक बार चुनाव होने के बाद, अध्यक्ष को तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा।

एक साल बाद चुनाव से मिलेगा चैयरमैन
एक वर्ष साल बाद पहली बार इलेक्शन से चेयरमैन चुना जाएगा। इससे पहले आखिरी बार दिसंबर 2022 में रमीज राजा को हटा दिया गया था और नजम सेठी PCB के हेड बने थे। हांलाकि, उन्होंने राजनीतिक कारणों से जून 2023 में पद छोड़ दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.