आईपीएल में खिलाड़ियों पर होती है पैसों की बरसात, अंपायरिंग के लिए अंपायर को कितनी मिलती है फीस?
Updated on
18-03-2025 04:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। 22 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। क्रिकेट में खिलाड़ी जितना जरूरी है, उतना ही अंपायर भी। अंपायर ही मैच को चलाते हैं। खिलाड़ियों को तो IPL में खेलने के लिए खूब पैसा मिलता है, लेकिन अंपायरों को कितना मिलता है?
अंपायर पर होती है भारी जिम्मेदारी
आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरों की भी अहम भूमिका होती है। अंपायर का एक फैसला मैच का नतीजा बदल सकता है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए उनकी फ्रेंचाइजी फीस देती है तो अंपायर बीसीसीआई की तरफ से होते हैं। अंपायरों को भी उनकी सेवाओं के लिए फीस मिलती है। आइए जानते हैं कि IPL में अंपायरों को हर मैच के लिए कितनी फीस मिलती है। आईपीएल में ग्रुप राउंड के मैच होते हैं। इसके बाद प्लेऑफ खेले जाते हैं। अंत में खिताबी मुकाबला होता है। फील्ड अंपायरों यानी जो अंपायर मैदान पर होते हैं उन्हें लीग मैच के लिए 4 हजार डॉलर मिलते हैं। यह राशि करीब 3 लाख 46 हजार रुपये हो गई। हर मैच में दो मैदानी अंपायर होते हैं। आईपीएल में कुल 70 लीग राउंड के मुकाबले खेले जाते हैं। प्लेऑफ मैच में अंपायरिंग करने के लिए उन्हें और भी ज्यादा पैसे मिलते हैं। प्लेऑफ के हर मैच के लिए अंपायरों को 6 हजार डॉलर मिलते हैं। यह राशि करीब 5 लाख 20 हजार रुपये होती है।
फाइनल मुकाबला होता है खास
फाइनल मैच में अंपायरिंग करना सबसे खास होता है। फाइनल मैच के लिए अंपायरों को 8 हजार डॉलर यानी करीब 6 लाख 94 हजार रुपये मिलते हैं। आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। उस मैच में नितिन मेनन के साथ जयरामन मदनगोपाल मैदानी अंपायर की भूमिका में थे।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…