फ्रांस में बढ़े मंकीपॉक्स के मामले, सरकार ने वैक्सीन लेने की अपील की

Updated on 05-06-2022 08:50 PM

पेरिस फ्रांस में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह बीमारी लोगों को कोरोना की तरह ही डराने लगी है। बीते शुक्रवार को फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देकर बताया कि देश में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 51 मरीज मिले हैं। वहीं बीते बुधवार को फ्रांस में कुल 33 मामले दर्ज हुए थे। फ्रेंच नेशनल पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि मंकीपॉक्स से पीड़ित सभी मरीज पुरुष हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब तक सिर्फ 1 मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। इस मरीज को भी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।


फ्रांस में लोगों को मंकीपॉक्स की वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद नहीं थी कि इतनी संख्या में मंकीपॉक्स के मरीज सामने आएंगे। उन्होंने कहा है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। फ्रांस की सरकार ने मंकीपॉक्स के रोगी के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी टीका लेने की बात कही है।


इधर यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने जानकारी देकर कहा कि दुनिया में मंकीपॉक्स के अब तक 700 से अधिक मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 21 मामले दर्ज हुए हैं। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने प्रभावित देशों से सर्विलांस बढ़ाने की अपील की है। सबसे बड़ी राहत की बात है कि मंकीपॉक्स वायरस से मृत्यु दर आमतौर पर काफी कम है और किसी भी देश में अब तक इस बीमारी से कोई भी मौत की सूचना नहीं मिली है। वायरस की चपेट में आए मरीज को पहले बुखार होता है। इसके बाद उसके शरीर पर चेचक की तरह दाने हो सकते हैं। साथ ही लिम्फ नोड में सूजन भी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.