न्यूयार्क में मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी घोषित

Updated on 01-08-2022 09:03 PM
 दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। इसके मद्देनजर न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में इस प्रकोप का 'केंद्र' रहा है।

न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने इस इमरजेंसी की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस घोषणा के तहत अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की कमियां दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें ताकि मंकीपॉक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1,345 और कैलिफोर्निया में 799 मरीज सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। यह बीमारी का प्रभाव मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है। मई के बाद से लगभग 80 देशों में 22,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 75 संदिग्ध मौतें अफ्रीका में हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.