मंकीपॉक्स के प्रकोप ‘अप्रत्याशित घटना’:डब्ल्यूएचओ

Updated on 27-05-2022 09:40 PM

लंदन विकसित देशों में दुर्लभ बीमारी मंकीपॉक्स के प्रकोप कोअप्रत्याशित घटनाहै। यह कहना है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का। संगठन के एक प्रमुख सलाहकार ने कहा कि यूरोप में हाल में दो रेव पार्टी में जोखिम भरे यौन व्यवहार के कारण संभवत: इसका प्रसार हुआ। डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन विभाग के प्रमुख रहे डॉ। डेविड हेमन ने कहा कि सबसे मजबूत सिद्धांत यह है कि स्पेन और बेल्जियम में आयोजित दो रेव पार्टी में समलैंगिकों और अन्य लोगों के बीच यौन संबंधों की वजह से इस बीमारी का प्रसार हुआ है।


मंकीपॉक्स पूर्व में अफ्रीका के बाहर नहीं फैला था, जहां पर यह स्थानीय स्तर की बीमारी थी। हेमन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि मंकीपॉक्स तब फैल सकता है,जब संक्रमित के करीबी संपर्क में कोई आता है और यौन संबंधों की वजह से इस बीमारी का प्रसार और बढ़ जाता है।जर्मनी की सरकार ने सांसदों को एक रिपोर्ट में कहा है कि आगे मंकीपॉक्स के और भी मामले सकते हैं। जर्मनी में चार पुष्ट मामलों का जुड़ाव ग्रेन केनेरिया समेत अन्य जगहों पर पार्टी के आयोजन से है जहां लोगों के बीच यौन गतिविधियां हुई थीं।डब्ल्यूएचओ ने ब्रिटेन, स्पेन, इजराइल, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित 10 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के 90 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। सोमवार को डेनमार्क में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया।


वहीं, पुर्तगाल में 37 मामले चुके हैं। इटली में भी एक और नया मामला आया है। मैड्रिड के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी एनरिक रूज एसकुदेरो ने कहा कि स्पेन की राजधानी में अब तक 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्राधिकार केनेरी आइलैंड मेंगे प्राइड कार्यक्रमऔर बीमारी के बीच संभावित जुड़ाव की जांच कर रहे हैं जहां करीब 80,000 लोग आए थे। हेमन ने मौजूदा महामारी का आकलन करने के लिए संक्रामक रोग पर डब्ल्यूएचओ के परामर्श समूह की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि मंकीपॉक्स ज्यादा संक्रामक रूप में बदल सकता है।मंकीपॉक्स आमतौर पर बुखार, ठंड लगने, चेहरे या जननांगों पर दाने और घाव का कारण बनता है। यह किसी संक्रमित व्यक्ति या उसके कपड़ों या चादरों के संपर्क के माध्यम से फैल सकता है, लेकिन अभी तक यौन जनित संक्रमण का दस्तावेजीकरण नहीं किया गया है।


अधिकतर लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती और कुछ हफ्तों के भीतर बीमारी से ठीक हो जाते हैं। चेचक के खिलाफ टीके, मंकीपॉक्स को रोकने में भी प्रभावी हैं और कुछ एंटीवायरल दवाएं विकसित की जा रही हैं। कुछ वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह अभी पुष्टि कर पाना मुश्किल है कि यौन संपर्क की वजह से हाल में यूरोप में मंकीपॉक्स का प्रसार हुआ। इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी माइक स्किनर ने कहा, ‘यौन गतिविधि में अंतरंग संपर्क शामिल होता है, जिससे प्रसार के बढ़ने की आशंका होती है लेकिन इसमें किसी व्यक्ति के यौन रूझान और संचरण के माध्यम का पता नहीं लगता।


ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने रविवार को कहा कि देश में रोजाना आधार पर मंकीपॉक्स के और मामले आने की आशंका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पुष्टि किए गए मामले मंकीपॉक्स वायरस के कम गंभीर पश्चिम अफ्रीकी समूह के हैं और एक ऐसे वायरस से जुड़े हुए प्रतीत होते हैं जो पहली बार 2018-2019 में नाइजीरिया से ब्रिटेन, इजराइल और सिंगापुर जाने वालों में पहचान हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.