शुक्र ग्रह के साथ मुस्कुराएगा चांद, इस दिन आसमान में दिखेगा खूबसूरत नजारा

Updated on 08-11-2023 01:53 PM
वॉशिंगटन: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गुरुवार की सुबह आकाश में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको जल्दी उठना होगा। साल का यह सबसे अच्छा खगोलीय दृश्य हो सकता है। दरअसल सुबह आकाश में हमें शुक्र ग्रह के साथ मुस्कुराता हुआ अर्धचंद्र दिखाई देगा। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यकीनन इस दौरान चंद्रमा अपने सबसे सुंदर चरण में होगा। चंद्रमा एक मुस्कुराता हुआ चेहरा जैसा लगेगा। वहीं शुक्र हमेशा की तरह तेज रोशनी से चमक रहा होगा।

हालांकि इसे देखने के लिए आपको जल्दी उठना होगा। अमेरिका में सुबह 3:00 a.m. से यह पूर्वी आकाश में दिखाई देगा। सूर्योदय से पहले इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपके पास दो घंटे का समय होगा। चंद्रमा इस समय अपने घटते हुए चरण में है, जिस कारण यह 15 फीसदी ही चमक रहा होगा। एक डिग्री ऊपर दाहिनी ओर शुक्र ग्रह होगा। शुक्र ग्रह सूर्य और चंद्रमा के बाद आकाश में तीसरी सबसे चमकीली वस्तु है, जिसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है।

चंद्रमा दिखेगा चमकीला

कुछ समय के लिए शुक्र चंद्रमा के पीछे चला जाएगा। अगर दूरबीन का इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी अच्छा दिखेगा। इस दौरान संभावना है कि आपको चंद्रमा का अप्रकाशित भाग भी कुछ चमकता दिखे। यह पृथ्वी से जाने वाली चमक होगी, जो बादलों और बर्फ की चोटियों से परावर्तित होकर चंद्रमा पर पहुंचती है। आंशिक रूप से यह उसके रात के हिस्से को रोशन कर देता है। इससे पहले पिछले महीने 28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण देखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.