बाजार के मुकाबले एयरपोर्ट पर ज्यादा बिक रही है शराब, सब पर भारी व्हिस्की, यह रिपोर्ट तो पढ़ लीजिए

Updated on 26-09-2025 02:51 PM
नई दिल्ली: इस खबर को देख कर ऐसा लगता है कि भारतीय हवाई अड्डों पर यात्री शराब की जम कर खरीदारी कर रहे हैं। इसका खुलासा IWSR ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस (Drinks Market Analysis) से हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में भारत के ड्यूटी-फ्री शॉप और ट्रैवल रिटेल में शराब की बिक्री में 13% की वृद्धि हुई है। इसके उलट यदि घरेलू बाजार में देखें तो इस दौरान शराब की बिक्री में बढ़ोतरी महज 6% ही बढ़ी है। इसका मतलब है कि हवाई अड्डों पर शराब की बिक्री, सामान्य दुकानों से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

एयरपोर्ट पर व्हिस्की का जलवा

इस दौरान एयरपोर्ट पर व्हिस्की की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। कुल बिक्री में व्हिस्की का हिस्सा तीन-चौथाई है। इसकी बिक्री में 12% की वृद्धि हुई है। वहीं, भारत के घरेलू बाजार में व्हिस्की की बिक्री 8% घट गई। IWSR में GTR (ग्लोबल ट्रैवल रिटेल) की सीनियर इनसाइट्स मैनेजर शार्लोट रीड ने हमारे सहयोगी ईटी को बताया, "अगले पांच सालों में भारतीय यात्रियों की संख्या 50% बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, शराब की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। इससे साफ है कि भारतीय यात्री ग्लोबल ट्रैवल रिटेल की सफलता के लिए बहुत जरूरी होंगे।"

एयरपोर्ट रिटेल महत्वपूर्ण

दरअसल, ग्लोबल ट्रैवल रिटेल, शराब कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण जरिया बनता जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब शराब उद्योग में बिक्री स्थिर हो गई है। अनुमान है कि 2024 से 2029 के बीच ग्लोबल TBA (टोटल बेवरेज अल्कोहल) की खपत स्थिर रहेगी। लेकिन IWSR का अनुमान है कि GTR में बिक्री 3% की दर से बढ़ेगी। एशिया में यह दर 4% तक हो सकती है। वैसे भी भारत में मध्यम वर्ग बढ़ रहा है। लोगों की आमदनी बढ़ रही है और उनकी खर्च करने की आदतें भी बदल रही हैं। इसका असर हवाई अड्डों पर भी दिख रहा है।

भारतीयों के बीच ट्रेवल डिमांड बढ़ी

रीड आगे कहती हैं, "भारत में लोगों की आमदनी और घूमने-फिरने की मांग, दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इससे ग्राहकों के खर्च करने के तरीके बदलेंगे और GTR में मांग बढ़ेगी।" उनके अनुसार, भारतीय ग्राहक अब सिर्फ कीमत और जरूरत के हिसाब से नहीं खरीदते। वे ब्रांड और अनुभव को भी महत्व देते हैं। खासकर Gen Z और मिलेनियल पीढ़ी के लोग। रेडिको खेतान के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमर सिन्हा का कहना है कि यात्री हवाई अड्डे पर समय बिताते हुए ब्रांडों को देखते हैं। खासकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांडों को। उनके अनुसार, "लोगों के पास हवाई अड्डे पर घूमने-फिरने और ब्रांडों को देखने का काफी समय होता है। इससे उन्हें खरीदने से पहले ब्रांड के बारे में जानने का मौका मिलता है।" वे आगे कहते हैं, "दुनिया भर के हवाई अड्डे ब्रांडों को लोकप्रिय बनाने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। खासकर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.