फीफा वर्ल्डकप में जुटेंगे 12 लाख से अधिक दर्शक, कतर सरकार क्रूज पर ठहराने के अलावा बड़ौइन टैंट की भी करेगी व्यवस्था

Updated on 19-06-2022 09:09 PM

दोहा फीफा विश्व कप 2022 को भव्य बनाने के लिए कतर सरकार दिन प्रति दिन नई व्यवस्थाएं कर रही है। समुद्र किनारे क्रूज में फैंस को ठहराने के अलावा सरकार दर्शकों के लिए पारंपरिक 1000 बडौइन टैंट भी बनाएगी। इन टैंट में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। 28 दिवसीय फीफा विश्व कप में प्रबंधन को इस मुकाबले के लिए 1.2 मिलियन दर्शकों के आने की उम्मीद है। यह कतर की आबादी का लगभग आधा हिस्सा है। फैंस इतने हैं कि उतने कतर के होटलों में कमरे नहीं है।


ऐसे में कतर सरकार ने फैंस को रॉयल महसूस कराने के उद्देश्य से रेगिस्तान में पारंपरिक बेडौइन टैंट बनाने की योजना बनाई है। इनकी संख्या 1000 होगी। इन टैंट में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। टूर्नामैंट के आयोजक सुप्रीम कमेटी फॉर डिलीवरी एंड लिगेसी उमर अल-जबर ने कहा दोहा के आसपास के रेगिस्तानी इलाके में इसकी व्यवस्था की जाएगी। हम प्रशंसकों को एक रेगिस्तान में रहने का मौका देंगे। इनमें 200 टैंट विशेष होंगे, जिसकी फैंस को फीस देनी होगी। कतर पर्यटन के अनुसार- कतर में 30,000 से कम होटल कमरे हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत फीफा विश्व कप मेहमानों के लिए आवंटित किए गए हैं। कमरों की समस्या दूर करने के लिए दो क्रूज जहाजों को दोहा बंदरगाह और साझा विला में खड़ा किया जाएगा। इनमें कम से कम 69,000 कमरे उपलब्ध होंगे। इसका प्रबंधन यूरोप के सबसे बड़े होटल संचालक एकोर द्वारा किया जाएगा।


प्रबंधन का मानना है कि विश्व कप के दौरान कुल 1 लाख कमरों की जरूरत होगी जिसका प्रबंध किया जाएगा। टूर्नामैंट में प्रशंसकों के लिए लोकल एयरलायंस डेली सर्विस देंगी। कतर ने क्षेत्रीय एयरलाइनों को 180 से अधिक डेली सर्विस देने के लिए आमंत्रित किया है। इससे प्रशंसकों को पास के शहरों में जाने में सुविधा होगी। दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 2022 फीफा विश्व कप का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किए गए। पोस्टर को कतर के कलाकार बुथैना अल मुफ्ताह ने डिजाइन किया है। अल मुफ्ताह ने कहा मैं चाहती थी कि प्रत्येक पोस्टर कतर में उत्सव और फुटबॉल के प्रशंसकों को दिखाए।


मुख्य पोस्टर में गुटरा और अगल (पारम्परिक टोपी) को हवा में फेंकते हुए दिखाया गया है। ऐसा तब होता है जब गोल होने पर प्रशंसक खुशी व्यक्त करता है। इसमें अल थुमामा स्टेडियम के डिजाइन और शुभंकर लाईब की आकृति भी दिखती है।


फीफा के विपणन निदेशक जीन-फ्रांस्वा पैथी ने कहा- कतर 2022 के लिए आधिकारिक पोस्टर कतर की कलात्मक और फुटबॉल विरासत का एक वायुमंडलीय प्रतिबिंब है। हमें पोस्टर की इस खूबसूरत श्रृंखला पर बहुत गर्व है जो कतर के फुटबॉल के जुनून को चित्रित करता है। यह मैच 5 शहरों के 8 स्टेडियम में खेला जाएगा-अल बेयट स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, अहमद बिन अली स्टेडियम, लुसैल स्टेडियम, रास अबू अबूद स्टेडियम, एजुकेशन सिटी स्टेडियम, अल जानौब स्टेडियम। 21 नवंबर 2022 को टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में होगा जबकि फाइनल मुकाबला भी इसी स्टेडियम पर 18 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।


इस टूर्नामैंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें आठ पूलों में बाटा गया हैं। ये पूल इस प्रकार हैं -
ग्रुप- : कतर (मेजबान), इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड
ग्रुप-बी : इंगलैंड, ईरान, संयुक्त राज्य अमरीका, वेल्स
ग्रुप-सी : अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप-डी : फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया डैनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप- : स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान
ग्रुप-एफ : बैल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप-जी : ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून
ग्रुप-एच : पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.