गृह युद्ध में मारे गए 3 लाख से ज्यादा सीरियाई

Updated on 02-07-2022 08:05 PM

जिनेवा सीरिया में 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध के शुरुआती 10 वर्षों में तीन लाख से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। यह कहना है संयुक्त राष्ट्र का। एक ताजा आंकलन में संयुक्त राष्ट ने कहा है कि यह देश में जारी गृह युद्ध में हुई नागिरकों की मौत को लेकर अब तक का सबसे बड़ा आधिकारिक आकलन है।सीरिया में संघर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में मार्च 2011 में लोकतांत्रिक सुधारों की मांग को लेकर भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के साथ शुरू हुआ था।


इससे पहले मिस्र, ट्यूनीशिया, यमन, लीबिया और बहरीन जैसे देश भी ऐसे प्रदर्शनों के गवाह बने थे, जिन्हें अरब क्रांति की संज्ञा दी गई थी।इन प्रदर्शनों के चलते दशकों से हुकूमत कर रहे कुछ अरब नेताओं को सत्ता भी गंवानी पड़ी थी।हालांकि, सीरिया में संघर्ष जल्द ही एक संपूर्ण गृह युद्ध में तब्दील हो गया, जिसने लाखों लोगों की जान ले ली और देश के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में सीरिया में संघर्ष के चलते एक मार्च 2011 से 31 मार्च 2021 के बीच कम से कम 306,887 नागरिकों के मारे जाने का अनुमान जताया गया है।


मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र की उच्चायुक्त मिशेल बैशलेट ने कहा, ये वे लोग हैं, जो सीधे तौर पर युद्ध अभियानों के चलते मारे गए।इनमें स्वास्थ्य देखभाल, भोजन, स्वच्छ पानी और अन्य आवश्यक मानवाधिकारों तक पहुंच होने के कारण जान गंवाने वाले ढेरों अन्य नागरिक शामिल नहीं हैं. मालूम हो कि इन आंकड़ों में युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों और विद्रोहियों की संख्या शामिल नहीं है, जो लाखों में हो सकती है।इन आंकड़ों में उन मृतकों की संख्या भी शामिल नहीं है, जिनके परिजनों ने प्राधिकारियों को सूचित किए बिना ही उन्हें दफना दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.