ब्रिटेन में नीलाम की जाएंगी महात्मा गांधी से जुड़ी 70 से अधिक चीजें, 4.74 करोड़ में बोली लगने की संभावना

Updated on 07-05-2022 09:49 PM

लंदन ब्रिटेन में महात्मा गांधी से जुड़ी कई चीजों की नीलामी होने जा रही है। इसमें गांधी के हाथों से बनाए गए कपड़े, लकड़ी की चप्पल और गांधी की संभवतः आखिरी तस्वीर शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ऐतिहासिक धरोहरें करीब पांच लाख पाउंड यानी 4.74 करोड़ रुपए कीमत में नीलाम हो सकती हैं।

महात्मा गांधी के इस कलेक्शन में कुल 70 चीजें शामिल हैं, जो गांधी से जुड़ी हैं। इसमें सबसे अहम उनके द्वारा बनाए गए कपड़े, जेल में लिखे खत और दो जोड़ी चप्पल हैं। ईस्ट ब्रिस्टल आक्शन को उम्मीद है कि गांधी की 70 चीजों का कलेक्शन 500,000 पाउंड की रकम जुटा सकता है। इससे पहले संस्था ने गांधी का चश्मा 2.46 करोड़ रुपए में नीलाम किया था। नीलामीकर्ता एंड्रयू स्टोव ने कहा कि ये चीजें नीलामी में शामिल होने वाली अब तक की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से हैं। यह कलेक्शन दुनिया के इतिहास के लिए बेहद अहम है। यह लोगों को चौंका देगा। इस कलेक्शन में गांधी की एक तस्वीर शामिल हैं जिसे उनकी निधन से पहले की अंतिम तस्वीर माना जा रहा है।

खबर के अनुसार यह तस्वीर उसी जगह की है जहां तीन हफ्तों बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। तस्वीर में वह जिस कुर्सी पर बैठे हैं, यह वही कुर्सी है जिस पर वह अपने आखिरी दिन बैठे थे। एंड्रयू ने कहा कि यह बेहद अनमोल चीज है जो 1000 पाउंड (94 हजार रुपए) में बिक सकती है। उन्होंने कहा हमारा मानना है कि गांधी के निजी डॉक्टर ने यह तस्वीर ली थी। यह अद्भुत है। यह तस्वीर 1947 को नई दिल्ली के बिरला हाउस में खींची गई थी, जिसमें महात्मा गांधी चरखे के साथ बैठे नजर रहे हैं। एंड्रयू को उम्मीद है कि गांधी के हाथों से बनाए गए कपड़े नीलामी में 15000-25000 पाउंड की रकम जुटा सकते हैं।

गांधी अपने कपड़े खादी से बनाते थे। एंड्रयू ने कहा कि सिर्फ ये कपड़े गांधी द्वारा पहने गए बल्कि उनके द्वारा बनाए भी गए थे। वह खादी को पश्चिमी सभ्यता के विरोध और भारत के पारंपरिक कपड़ों का प्रतीक मानते थे। यह सिर्फ एक कपड़े से कहीं ज्यादा है। यह उस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक विचारधारा थी। कलेक्शन में सबसे महत्वपूर्ण वे खत हैं जिन्हें गांधी में पूना की जेल में लिखा था। इसकी एक चिट्ठी में गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत को 'जहरीली हवा' करार दिया था। माना जा रहा है कि यह 10,000 पाउंड में बिक सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.