रन से ज्यादा तो रवि शास्त्री ने लाइव टीवी पर जो रूट को किया रोस्ट, क्या अब खुलेंगी आंखें

Updated on 19-02-2024 01:42 PM
राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट की बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के लिए मजाकिया अंदाज में आलोचना की। इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज होने के बाद भी जो रूट अभी तक सीरीज में पूरी तरह फेल रहे हैं। एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज होने के बाद भी रूट सीरीज में अभी तक कुल 100 रन भी नहीं बना पाए हैं।

शास्त्री ने उड़ाया मजाक

राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान, शास्त्री ने मजाक में कहा, 'जो रूट ने इस टेस्ट सीरीज में 89 ओवर फेंके हैं, जो उनके द्वारा बनाए गए रनों से ज्यादा है।' मैच को चौथे दिन को जोड़ दें तो रूट ने अभी तक सीरीज में 107 ओवर बॉलिंग की है। सिर्फ टॉम हार्टली और रेहान अहमद ने भी इस सीरीज में उनसे ज्यादा ओवर डाले हैं।

107 ओवर और 77 रन

रूट ने खेली छह पारियों में 107 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 373 रन दिए हैं और 7 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 53 से ज्यादा है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 92 का है। बल्लेबाजी की बात करें तो रूट सीरीज में कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं। 3 मैच की 6 पारियों में रूट के बल्ले से सिर्फ 77 रन निकले हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 29 रनों की है। तेजी से रन बनाने की कोशिश के बाद भी रूट का स्ट्राइक रेट सिर्फ 49 का है। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों में 8वें नंबर पर हैं।

रूट को अजीबोगरीब बैटिंग

राजकोट टेस्ट में तीसरे दिन की सुबह रूट का आउट होना अजीबोगरीब थी, क्योंकि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर रिवर्स-स्कूप करने का प्रयास किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में कैच लपक लिया। बुमराह के खिलाफ वह जूझते हैं लेकिन इसके बाद भी यह शॉर्ट खेलने की कोशिश की। बुमराह ने 21 पारियों में 9वीं बार इंग्लिश बल्लेबाज को आउट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.