मोर्गन बोले- बटलर अपने अद्भुत कौशल से खेल को शीर्ष तक ले जा रहे हैं

Updated on 01-11-2021 09:24 PM

दुबई ब्रिटेन क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने बल्लेबाज जोस बटलर के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उन चुनिंदा टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं जो अपने असाधारण कौशल से आधुनिक खेल को अगले स्तर तक ले जा रहे हैं। बटलर ने शनिवार रात टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 गेंदों में 71 रनों की तूफान पारी खेली। इंग्लैंड ने शनिवार को एशेज के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इस मुकाबले को 50 गेंद शेष रहते आठ विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

मोर्गन ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह निश्चित रूप से हमारे उन खिलाड़ियों में से एक है, वैसे बहुत कम खिलाड़ी है, जो इस खेल में बदलाव लाने के अगुवा रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘वह इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन फिर भी वह अपने खेल में सुधार करने और हर एक गेंदबाज के खिलाफ बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं।बटलर ने इंग्लैंड के अभियान में अब तक तीन में से दो मैचों में नाबाद रहते हुए 113 रन बनाए हैं। मोर्गन ने कहा कि बटलर ऐसे गेंदबाजों को निशाना नहीं बनाते जो उनके लिए आसान हों, लेकिन वह अब किसी पर भी हावी होने की कोशिश कर रहे हैं।

कप्तान ने इस 31 साल के खिलाड़ी के बारे में कहा, ‘वह केवल उन गेंदबाजों को निशाना नहीं बना रहे है जो उनके लिए आसान है। वह हर गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रूख अपना रहे है। जब आपके पास ऐसे लोग हों जो खेल के अंदर बदलाव के मामले में सबसे आगे रहे और सकारात्मक बदलाव पसंद को करते हों तो ऐसे खिलाड़ी खेल को आगे ले जाना पसंद करते हैं और यह उस खिलाड़ी के बारे में बहुत कुछ कहता है।

 तीन मैचों में तीन प्रभावशाली जीत ने इंग्लैंड को निश्चित रूप खिताब का और मजबूत दावेदार बना दिया है लेकिन मोर्गन अब भी भारत को इसका सबसे बड़ा दावेदार मानते है। उन्होंने विराट कोहली की टीम का नाम लिये बगैर कहा, ‘टूर्नामेंट को जीतने के दावेदार ने अभी सिर्फ एक मैच खेला है। आप केवल एक टीम को एक खास मैच के आधार पर नहीं आंक सकते। शायद उनके पास दिखाने के लिए और भी बहुत कुछ है।भारत को पहले मैच में पाकिस्तान से पराजय का मुंह देखना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.