आईपीएल में विफल रहे हैं मॉरिस , जेमिसन और कमिंस

Updated on 06-02-2022 05:59 PM

आईपीएल के अगले सत्र के लिए नीलामी अगले माह 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। इस बार आईपीएल में आठ की जगह दस टीमें होने से कई विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी में मोटी रकम मिलने की उम्मीद है पर देखने में आया है कि इस टी20 लीग में बड़े विदेशी खिलाड़ी बुरी तरह नाकाम रहे हैं और उन्हें खरीदने वाली टीमों के लिए घाटे का सौदा साबित हुए हैं। पिछले आईपीएल मुकाबलों का इतिहास देखें तो यह साबित भी हुआ है।

ये दिग्गज रहे हैं नाकाम

क्रिस मॉरिस : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे पर बतौर गेंदबाज वह लीग में काफी महंगे रहे। वे 11 मैच में सिर्फ 15 विकेट ले सके। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9 से अधिक की रही। 23 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मॉरिस ने 13 की औसत से 67 रन बनाए।

काइल जेमिसन : न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को पिछले सीजन में आरसीबी (आरसीबी) ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें 9 मैच में खेलने का मौका मिला।वे 30 की औसत से सिर्फ 9 विकेट ले सके। इकोनॉमी 9.60 कर रही। 16 की औसत से 65 रन भी बनाए। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी पर टीम खिताबी दौरे में जगह नहीं बना सकी थी।

पैट कमिंस : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदाबज पैट कमिंस को 2020 सीजन में केकेआर (केकेआर) ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था पर वह असफल रहे थे। वह 14 मैच में 34 की औसत से सिर्फ 12 विकेट ले सके थे। उन्होंने 21 की औसत से केवल 146 रन बनाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल : ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 2020 में पंजाब किंग्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था पर वे पूरे सत्र में प्रभावित नहीं कर पाये। वह  13 मैच में 15 की औसत से सिर्फ 108 रन बन सके थे। उनका स्ट्राइक रेट 102 का रहा था, जो टी20 के हिसाब से बेहद खराब रहा था। इतना ही नहीं वे एक भी छक्का नहीं जड़ सके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.