मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आखिरकार हुई रिलीज

Updated on 01-03-2022 08:46 PM

मुंबई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आखिरकार रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिल रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रखा है।

 फिल्म के प्रमोशन में आलिया भट्ट भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ओपन टूर बस में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल साड़ी में नजर आईं। अपनी टीम के साथ आलिया ओपन बस में बैठकर गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रमोशन कर रही थीं। वह खड़े होकर अपने फैंस को ग्रीट करती दिखीं। तभी बस में ब्रेक लगता है और आलिया का बैलेंस बिगड़ जाता है, लेकिन वह खुद को संभाल लेती हैं। यही नहीं, गंगूबाई काठियावाड़ी के कटआउट के सामने आलिया भट्ट गंगूबाई के सिग्नेचर स्टेप में नमस्ते करती दिखीं।

  आलिया इन दिनों अलग-अलग तरीके से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर आलिया गंगूबाई बनकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। उनके चेहरे की खुशी से जाहिर होता है कि वह अपनी फिल्म को लेकर कितनी एक्साइटेड और खुश हैं।

 ‘गंगूबाई काठियावाड़ीमें आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी अहम रोल में हैं। जो फिल्म में डॉन की भूमिका में हैं। इसके अलावा शांतनु माहेश्वरी इसमें अहम किरदार में हैं। हुमा कुरैशी, सीमा पहवा, विजय राज जैसे सितारे भी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने-अपने किरदारों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.