समुद्र के किनारे पर स्पॉट की गई सबसे महंगी मछली

Updated on 28-10-2021 10:43 PM

लंदन    ब्रिटेन में समुद्र के किनारे पर दुनिया की सबसे महंगी मछली को स्पॉट किया गया है। इस मछली की कीमत बाजार में करोडों रुपये तक जाती है। महंगी मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है। विलुप्त प्रजाति होने के कारण ब्रिटेन में इस मछली को पकड़ने पर प्रतिबंध है। बाकी देशों के मछुआरों की यह कोशिश रहती है कि वे अटलांटिक ब्लूफिन टूना को अपने कांटे में कम से कम एक बार फंसा सकें। इस मछली को ब्रिटेन के प्रादेशिक जल सीमा में पानी के सतह पर उछलते हुए देखा गया है।

प्रादेशिक जलसीमा किसी भी देश के समुद्र तट से 3 से 12 मील की दूरी तक फैला होता है। इस क्षेत्र में संबंधित देश की अनुमति के बिना कोई भी दुश्मन देश का जहाज प्रवेश नहीं कर सकता है। बताया जाता है कि इस मछली को पकड़ने के हजार प्रयास में इक्का-दुक्का ही सफल हो पाते हैं। अगर ब्रिटिश जलक्षेत्र में अटलांटिक ब्लूफिन टूना को गलती से पकड़ लिया जाता है तो कानूनी तौर पर उसे तुरंत छोड़ना होता है। सेंट इवे के नेशनल कोस्टवॉच इंस्टीट्यूशन में वॉलंटियर पीटर नैसन ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को एक के बाद एक कई ब्लूफिन टूना मछली को पानी की सतह पर अटखेलियां करते हुए देखा था। इस दौरान तट के नजदीक सैकड़ों लोगों ने भी इस करिश्माई मछली का दीदार किया। कॉर्नवाल लाइव के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ब्लूफिन टूना कोर्निश के पानी में दिखी है। इसी साल अगस्त में एक बड़ी ब्लूफिन टूना मछली को पोर्थकर्नो के पास देखा गया था।अटलांटिक ब्लूफिन टूना तीन मीटर तक लंबी हो सकती हैं। इकना वजन 250 किलोग्राम तक बढ़ सकता है। ये मछलियां लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल हैं।

लगभग 100 साल तक यह मछलियां कोर्निश तट से गायब रही थीं। बस पिछले 10 साल से इनकी मौजूदगी को इस इलाके में स्पॉट किया जा रहा है। इन मछलियों को सबसे ज्यादा गर्मियों में देखा जाता है। टूना इंसानों के लिए खतरनाक नहीं हैं और ये दूसरी छोटी मछलियों को खाती हैं। टूना की यह विशेष प्रजाति दुनिया में सबसे बड़ी है। टारपीडो के आकार की ये मछलियां अपनी स्पीड और ताकत के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी कारण अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछलियां समुद्र में लबीं दूरी तर ट्रैवल भी करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.