ओमिक्रोन के शिकार अधिकांश मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं : ब्रिटेन

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

लंदन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान को लेकर ब्रिटेन के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का स्वरूप डेल्टा जितना घातक नहीं है। ओमिक्रोन से संक्रमित अधिकांश  मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उनके गहन देखभाल ईकाई (आईसीयू) में रहने का समय भी कम हुआ है।

उनके इस ऐलान से दुनिया के उन देशों को राहत मिली है, जहां ओमिक्रोन के कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री नदीम जहावी ने बताया कि सरकार अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़ों पर करीब से निगाह रख रही है, क्योंकि ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले लोगों में अधिकतर संख्या 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की है। बहरहाल, यह वह समूह है जिसके 90 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की तीसरी (बूस्टर) खुराक दी जा चुकी है जो गंभीर रूप से बीमार होने से बचाव करती है।

जहावी ने कहा कि कुल मिलाकर, हम डेल्टा जैसा पैटर्न नहीं देख रहे हैं जहां काफी लोगों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी थी। उन्होंने कहा कि आईसीयू में लोगों के भर्ती रहने की अवधि भी कम हुई है। मंत्री ने अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों की इस राय से सहमति जताई कि लॉकडाउन की और पाबंदियों की शायद जरूरत पड़े, भले ही इंग्लैंड में कोविड का संक्रमण उच्च स्तर पर बना हुआ है।

जहावी ने कहा कि 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में इजाफा हुआ है जो चिंता की बात है, लेकिन आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है जो अच्छी खबर है। ब्रिटेन में ओमिक्रोन की रफ्तार के मंद पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। ब्रिटेन में शनिवार को संक्रमण के 1,62,572 नए मामले मिले थे, वहीं, रविवार को नए मामलों की संख्या कम होकर 1,37,583 हो गई है।

 ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के प्रसार के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अगले सप्ताह से छात्रों के वापस स्कूलों में लौटने को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से कुछ नियम लागू किए गए हैं। साथ ही मौके पर ही एंटीजन कोविड जांच कराने के लिए भी कहा जा रहा है। कक्षाओं के लिए लागू किए गए नियम 26 जनवरी तक लागू रहेंगे, जिसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, शिक्षकों को नियमों से छूट दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.