भारत-पाक मैच को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा, पिछला रिकार्ड टूटा

Updated on 10-11-2021 09:28 PM

मुंबई   भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को हुआ मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला बना है।  एक रिपोर्ट के अनुसार इस मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला बना।

 इस प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार क्वालीफायर और सुपर 12 चरण के शुरुआती 12 मैचों में टी20 विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी। वहीं इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 2016 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मुकाबला था जिसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था।

इस प्रकार भारत-पाक मैच ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2016 आईसीसी विश्व टी20 सेमीफाइनल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत और पाकिस्तान की टीमें दो साल बाद किसी आईसीसी मुकाबले में आमने-सामने थीं जिससे इसका रोमांच और बढ़ गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम को पहली बार पाक से शिकस्त मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.