अफगानिस्तान में मारा गया मोस्ट वांटेड टीटीपी आतंकी मोहम्मद खुरासानी

Updated on 11-01-2022 08:12 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान का मोस्ट वांटेड आतंकी खालिद बटली उर्फ मोहम्मद खुरासानी अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में मारा गया है। मोहम्मद खुरसानी पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक--तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक वरिष्ठ नेता था। पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने उसके मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसकी मौत कैसे हुई है। पाक अफसरों ने बताया कि 50 वर्षीय खुरासानी टीटीपी का प्रवक्ता भी था।

बताया जाता है कि वह पाकिस्तान के लोगों और सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों में भी शामिल रहा था। अधिकारियों ने दावा किया कि तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा करने के बाद वह अक्सर काबुल का दौरा कर रहा था। पाकिस्तान का दावा है कि वह टीटीपी सरगना मुफ्ती नूर वली महसूद के साथ अपने संगठन के अलग-अलग गुटों को एकजुट कर रहा था।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह आतंकवादी हमलों की योजना भी बना रहा था। उसने हाल में ही पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी हमला करने की धमकी दी थी। गिलगित-बाल्टिस्तान का रहने वाला खालिद बटती ऊर्फ मोहम्मद खुरासानी पिछले कई सालों से टीटीपी का ऑपरेशनल कमांडर था। 2007 में वह स्वात में प्रतिबंधित तहरीक निफ़ाज़ शरीयत--मुहम्मदी में शामिल हो गया और टीटीपी के पूर्व प्रमुख मुल्ला फ़ज़लुल्लाह के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित किया। मोहम्मद खुरासानी का सभी स्तरों के टीटीपी सदस्यों के साथ उनके सौहार्दपूर्ण और घनिष्ठ संबंध थे। उसने टीटीपी के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अधिकारियों ने कहा खुरासानी खैबर पख्तूनख्वा के मिरामशाह शहर में एक आतंकवादी ठिकाना चलाता था और ऑपरेशन जर्ब--अज़ब के बाद अफगानिस्तान भाग गया था। टीटीपी को पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है, जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। यह एक दशक से अधिक समय में पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम दे चुका है, जिनमें हजारों लोगों की मौत हुई है। यह कथित तौर पर अफगानिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के लिए करता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.