मौनी रॉय धड़ाम से गिरीं, न्यू ईयर पार्टी से लौटते वक्त लड़खड़ाईं, पति सूरज और दोस्त दिशा पाटनी ने संभाला
Updated on
01-01-2025 05:22 PM
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार और सबसे अच्छी दोस्त दिशा पटानी के साथ नए साल का जश्न मनाने के दौरान गिर गईं। गनीमत रही कि हादसे में मौनी को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने जश्न जारी रखा। कुछ फैंस उनके लिए चिंता कर रहे हैं तो कई यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में Mouni Roy अपने पति सूरज नाम्बियार और दोस्त Disha Patani के साथ पार्टी करके बाहर निकलती दिख रही हैं। उन्हें कैप्चर करने के लिए पपाराजी की भीड़ जुटी हुई है। अचानक सीढ़ियों पर मौनी का पैर फिसल जाता है और वो गिर पड़ती हैं। पति सूरज उन्हें तुरंत उठाते हैं और दिशा भी उन्हें संभालती हैं। मौनी के चेहरे पर चोट लगने का दर्द साफ दिख रहा था।
फैंस का मिला-जुला रिएक्शन
मौनी रॉय को गिरते देख कई फैंस चिंता जता रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें ज्यादा चोट ना लगी हो। वहीं, कुछ यूजर्स खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, 'फैशन का पोपट हो गया।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'नहीं होती हैंडल क्यों पीते इतना।' एक ने लिखा, 'पीके टाइट।' एक और लिखते हैं, 'पीकर गिर ही जाता है इंसान।' बहुत सारे लोगों का मानना है कि वो नशे में थीं।
मौनी रॉय की अपकमिंग मूवीज
फिल्मों की बात करें तो मौनी को 'सलाकार' में देखा जाएगा। इसका निर्देशन फारुक कबीर कर रहे हैं। इसके अलावा वो अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में दिखेंगी। उनके पास मोहित सूरी की 'मलंग 2' भी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…