माउंट एरेबस अंटार्कटिका का दूसरा सबसे ऊंचा है ज्वालामुखी

Updated on 14-01-2022 07:20 PM

कैनबरा    माउंट एरेबस अंटार्कटिका का दूसरा सबसे ऊंचा सक्रिय ज्वालामुखी है।  यह ज्वालामुखी करीब 1,3 मिलियन साल से सक्रिय है और बर्फीले महाद्वीप के नीचे एक जानवरों और पौधों की रहस्यमय दुनिया का सबूत देता है। माउंट एरेबस के चारों ओर गुफाओं की एक जटिल प्रणाली मौजूद है, जो भाप से बर्फ में खुलती हैं। यह पृथ्वी पर सबसे दक्षिणी सक्रिय ज्वालामुखी है।

 3,684 मीटर की ऊंचाई पर यह ज्वालामुखी रॉस द्वीप पर स्थित है। इस द्वीप का निर्माण रॉस सागर में चार ज्वालामुखियों ने किया है। ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के नेतृत्व में एक व्यापक अध्ययन के दौरान  ज्वालामुखी  गुफाओं की खोज की गई थी। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्वालामुखी से निकलने वाली भाप कैसे खुली जगहों से होकर गुजरती है और इस प्रक्रिया में गुफाओं के नेटवर्क के माध्यम से रास्तों में जमी बर्फ पिघलती है। टीम ने कहा कि गुफाओं में प्रकाश है और इनका तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे वे जीवन के लिए संभावित प्रजनन स्थल बन सकते हैं।

 उस समय डॉ फ्रेजन ने कहा था कि गुफाएं वाकई अंदर से काफी गर्म हैं और कुछ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप वहां एक टी-शर्ट पहनकर बड़े आराम से टहल सकते हैं। गुफा के मुहाने पर प्रकाश है और गुफाओं के कुछ हिस्सों में रौशनी ऊपर से आती रहती है जहां ऊपर की बर्फ पतली होती है। गुफाओं से ली गई मिट्टी का डीएनए विश्लेषण करते हुए, टीम को शैवाल, काई और छोटे अकशेरूकीय जानवरों सहित जीवों के सबूत मिले। हालांकि यह आश्चर्यजनक नहीं था क्योंकि अंटार्कटिका में इनमें से कई प्रजातियां पहले से पाई जाती हैं।इस अध्ययन का नेतृत्व डॉ सेरिडवेन फ्रेजर, लॉरी कॉनेल, चार्ल्स के ली और एस क्रेग कैरी ने किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.