हिमाचल में पहाड़ टूटा, हाईवे बंद:UP की पुलिस चौकी में भरा पानी बाल्टियों से निकाला

Updated on 02-07-2025 01:59 PM

देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल में 30 जून की रात को 11 जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं।

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही जारी है। तीन दिन में यहां बादल फटने की 11 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मंडी में 11 लोग बह गए थे। इनमें से 10 के शव मिले हैं। मंडी के कथुनाग में कई घर बाढ़ में बहे हैं। मंडी के करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग, गोहर क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय से ब्लैक आउट है। राज्य में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तरप्रदेश: काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 20 छोटे मंदिर जलमग्न

UP में पिछले 24 घंटे में 8.8 मिमी बारिश हुई है, जो कि नॉर्मल 7.2 से 15 प्रतिशत कम है। UP में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित 20 छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

मणिकर्णिका घाट तक पानी पहुंच गया है। गंगा द्वार घाट से मणिकर्णिका घाट का संपर्क टूट गया है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही घाटों पर घूमना-फिरना बंद हो जाएगा। उन्नाव में जोरदार बारिश हुई है। यहां परियर चौकी में पानी घुस गया, जिसे सिपाहियों ने बाल्टी से निकाला।

राजस्थान: हनुमानगढ़ में पुल धंसा, मोड़क में बाढ़ जैसे हालात 

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश आफत बन गई है। कोटा के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, ATM तक में पानी भर गया है। चार-चार फीट तक पानी घरों में बह रहा है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।

छत्तीसगढ़: मछली पकड़ने गए 3 बच्चे नदी में 4 घंटे फंसे

छत्तीसगढ़ के राजपुर क्षेत्र में बारिश में गागर नदी में मछली पकड़ने गए 3 पहाड़ी कोरवा बच्चे 4 घंटों तक फंसे रहे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ। नदी का जलस्तर कम हुआ, तो बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 28 July 2026
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के स्टेनलेस स्टील डिवीजन ने अपने अधिकृत पाइप एसोसिएट श्री साई स्टील (तापी) एवं उनके स्टॉकिस्ट व डिस्ट्रीब्यूटर आशापुरी स्टील (पुणे) के सहयोग से पुणे में "स्टेनलेस स्टील…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
Advt.